जरुरी जानकारी | सोने में 505 रुपये और चांदी में 828 रुपये की गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट आने के बाद स्थानीय सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमत 505 रुपये की गिरावट के साथ 46,518 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। एचडीएफसी सिक्युरिटीज ने यह जानकारी दी है।

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल वैश्विक बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट आने के बाद स्थानीय सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमत 505 रुपये की गिरावट के साथ 46,518 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। एचडीएफसी सिक्युरिटीज ने यह जानकारी दी है।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोने का भाव 47,023 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

चांदी का भाव भी इस दौरान 828 रुपये की गिरावट के साथ 67,312 रुपये प्रति किलो रह गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में यह 68,140 रुपये पर बंद हुआ था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव घटकर 1,769 डालर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी का भाव 26.02 डालर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रहा।

एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज, कॉमेक्स में बुधवार को सोने का हाजिर भाव घटकर 1,769 डॉलर प्रति औंस रहने के कारण सोने की कीमत में गिरावट आई। अमेरिकी फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की बैठक से पहले डॉलर में सुधार आने के कारण सोने की कीमतों पर दबाव रहा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\