जरुरी जानकारी | सोने में 150 रुपये की गिरावट, चांदी स्थिर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कमजोर वैश्विक रुख के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमत 150 रुपये की गिरावट के साथ 81,150 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। आभूषण एवं फुटकर विक्रेताओं की कमजोर मांग के कारण भी बहुमूल्य धातु की कीमतों पर असर पड़ा। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, छह नवंबर कमजोर वैश्विक रुख के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमत 150 रुपये की गिरावट के साथ 81,150 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। आभूषण एवं फुटकर विक्रेताओं की कमजोर मांग के कारण भी बहुमूल्य धातु की कीमतों पर असर पड़ा। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी।

हालांकि, चांदी 96,700 रुपये प्रति किग्रा पर स्थिर रही।

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 150 रुपये की गिरावट के साथ 80,750 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई थी। इससे पहले यह 80,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।

दिन के कारोबार के दौरान, सोना 1,007 रुपये गिरकर 77,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के निचले स्तर पर आ गया था।

एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष शोध विश्लेषक (जिंस एवं मुद्रा) जतिन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘अमेरिकी चुनाव के नतीजों से डॉलर इंडेक्स में मजबूती आने के कारण सोने की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखा गया, जिसमें 78,500 रुपये और 77,500 रुपये के बीच तेजी से उतार-चढ़ाव आया।’’

वैश्विक बाजारों में कॉमेक्स सोना वायदा 0.57 प्रतिशत या 15.60 डॉलर प्रति औंस की गिरावट के साथ 2,734.10 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

अमेरिकी डॉलर में तेजी आ रही है क्योंकि बाजार का मानना ​​है कि डोनाल्ड ट्रंप के आर्थिक एजेंडा और शुल्कों से अमेरिकी मुद्रा मजबूत होगी। यह बदले में कीमती धातु के लिए नकारात्मक है क्योंकि इसकी कीमत और कारोबार मुख्य रूप से डॉलर में होता है।

एशियाई बाजार में कॉमेक्स चांदी वायदा 1.10 प्रतिशत गिरकर 32.42 डॉलर प्रति औंस रह गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan Women vs Bangladesh Women Asian Games 2026 Bronze Medal Match Preview: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में आज खेला जाएगा पाकिस्तान महिला बनाम बांग्लादेश महिला ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

How And Where To Watch Pakistan Women vs Bangladesh Women Asian Games 2026 Bronze Medal Match Live Streaming: यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुत्फ

Pakistan Women vs Bangladesh Women Asian Games 2026 Bronze Medal Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पाकिस्तान महिला बनाम बांग्लादेश महिला ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Pakistan Women vs Bangladesh Women Asian Games 2026 Bronze Medal Match Stats And Preview: पाकिस्तान महिला बनाम बांग्लादेश महिला मुकाबले में आज होगा हाई-वोल्टेज ब्रॉन्ज मेडल मैच, मुकाबला शुरू होने से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू