जरुरी जानकारी | सोना 100 रुपये टूटा, चांदी में 180 रुपये की तेजी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 100 रुपये की गिरावट के साथ 73,310 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।

नयी दिल्ली, नौ जुलाई कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 100 रुपये की गिरावट के साथ 73,310 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 73,410 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

हालांकि, चांदी की कीमत 180 रुपये बढ़कर 94,450 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले सत्र में यह 93,270 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘‘फेडरल रिजर्व सदस्य के संबोधन और अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों से पहले सोने की कीमतों में गिरावट आई। बेस धातुओं में मजबूती और कारोबार में जोखिम लेने की धारणा में सुधार के कारण घरेलू और वैश्विक मोर्चे पर चांदी की कीमतों में मजबूती आई।’’

परमार ने कहा कि निकट भविष्य में चांदी की कीमतों का प्रदर्शन सोने से बेहतर रहने की उम्मीद है।

वैश्विक बाजारों में कॉमेक्स में हाजिर सोना 2,362 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से 11 डॉलर कमजोर है।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (एमओएफएसएल) के वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस शोध मानव मोदी ने कहा, ‘‘ईरान में नई सरकार और राजनीतिक विकासक्रम के साथ, अमेरिका ने सोमवार को संघर्ष विराम वार्ता के संबंध में कुछ प्रगति का उल्लेख किया, जिसका असर धातु पर पड़ा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इज़राइल या अन्य जगहों से कोई भी नयी सूचना कीमतों में आगे की अस्थिरता के लिए महत्वपूर्ण होगा।’’

मोदी ने कहा कि कारोबारी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पावेल के संसद में बयान और सप्ताह के दौरान आने वाले प्रमुख मुद्रास्फीति के आंकड़ों से अमेरिकी ब्याज दरों पर और अधिक संकेतों के लिए नज़र रखेंगे।

हालांकि, चांदी 31.03 डॉलर प्रति औंस पर बोली गई। पिछले सत्र में, यह 30.93 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी