जरुरी जानकारी | सोना 480 रुपये गिरा, चांदी तीन हजार रुपये से अधिक लुढ़की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक स्तर पर गिरावट के चलते मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 480 रुपये घटकर 47,702 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने इसकी जानकारी दी।

नयी दिल्ली, दो फरवरी वैश्विक स्तर पर गिरावट के चलते मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 480 रुपये घटकर 47,702 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने इसकी जानकारी दी।

इससे पहले सोमवार को सोना 48,182 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था।

चांदी भी 3,097 रुपये गिरकर 70,122 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गयी। चांदी सोमवार को 73,219 रुपये प्रति किलोग्राम रही थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में, सोना गिरावट के साथ 1,847 डॉलर प्रति औंस पर आ गया था। चांदी भी गिरकर 27.50 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘अमेरिका में राहत उपायों पर प्रगति नहीं होने से सोने में गिरावट रही। कारोबारियों और निवेशकों की मुनाफावसूली से भी दबाव रहा।’’

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के उपाध्यक्ष (जिंस शोध) नवनीत दमानी ने कहा कि केंद्रीय बजट में शुल्क कटौती की घोषणा के बाद निवेशक उच्च स्तर पर कुछ मुनाफावसूली कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Winner Prediction: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Bandra-Worli Sea Link Accident Video: मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर BMW चला रहे 18 वर्षीय युवक ने कार को मारी टक्कर, किशोर चालक के खिलाफ FIR दर्ज

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Preview: चेन्नई में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

Bengaluru-Mumbai Vande Bharat Train: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का तोहफा, बेंगलुरु-मुंबई के बीच नई सेमी-हाई-स्पीड स्लीपर ट्रेन चलाने की दी मंजूरी