जरुरी जानकारी | सोने में गिरावट जारी, 900 रुपये टूटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच शुक्रवार को सोने की कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट रही और यह 900 रुपये टूटकर 72,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।

नयी दिल्ली, 24 मई वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच शुक्रवार को सोने की कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट रही और यह 900 रुपये टूटकर 72,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।

पिछले कारोबारी सत्र बृहस्पतिवार को सोना 1,050 रुपये की गिरावट के साथ 73,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इससे पूर्व बुधवार को रुपये में 50 रुपये की मामूली गिरावट आई थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार सोने में लगातार तीसरे दिन गिरावट रही। उम्मीद से अधिक मजबूत अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों के बाद सोने में गिरावट आई। आंकड़ों से इस धारणा को मजबूत किया कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व लंबे समय के लिए ब्याज दर को ऊंचा रखेगा।

इस बीच, चांदी की कीमत 500 रुपये की गिरावट के साथ 92,100 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 92,600 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘विदेशी बाजारों से नरमी के संकेत के बीच दिल्ली के बाजारों में सोने की हाजिर कीमतें 900 रुपये की गिरावट के साथ 72,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रही।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स (जिंस बाजार) में हाजिर सोना 2,340 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से 35 डॉलर कम है।

चांदी भी गिरावट के साथ 30.45 डॉलर प्रति औंस पर रही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

Iran-US Peace Talks: इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की शांति वार्ता की संभावना, सुरक्षा कारणों से रावलपिंडी में सभी परिवहन सेवाओं पर आने-जाने पर लगी रोक

Darshan Kumar Dies: T-सीरीज के स्तंभ और गुलशन कुमार के छोटे भाई दर्शन कुमार का 70 साल की उम्र में निधन; फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Preview: किंग्समीड में आज दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स