जरुरी जानकारी | सोना 300 रुपये चढ़ा, चांदी में 1,000 रुपये का उछाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मजबूत वैश्विक रुख के कारण बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने का भाव 300 रुपये बढ़कर 89,300 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, पांच मार्च मजबूत वैश्विक रुख के कारण बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने का भाव 300 रुपये बढ़कर 89,300 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी।

मंगलवार को सोने का भाव 89,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। 20 फरवरी को सोना 89,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड ऊंचाई को छू गया था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘बुधवार को सोने की कीमतों में तेजी जारी रही, लगातार तीसरे दिन भी बढ़त जारी रही, क्योंकि सुरक्षित निवेश वाली संपत्तियों की मांग और कमजोर डॉलर ने सोने को समर्थन दिया।’’

गांधी ने कहा कि इसके अलावा, अमेरिकी शुल्क के कार्यान्वयन और कनाडा और चीन द्वारा जवाबी कार्रवाई से व्यापार युद्ध और वैश्विक आर्थिक सुस्ती के बढ़ने की संभावना बढ़ गई है - ऐसी स्थिति में सुरक्षा के लिए सोने की मांग बढ़ गई है।

99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने में लगातार तीसरे सत्र में भी तेजी जारी रही। इसका भाव 300 रुपये बढ़कर 88,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसका पिछला बंद भाव 88,600 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

चांदी की कीमत भी मंगलवार के बंद स्तर 98,000 रुपये प्रति किलोग्राम से 1,000 रुपये बढ़कर 99,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

कोटक सिक्योरिटीज में उपाध्यक्ष-जिंस शोध कायनात चैनवाला ने कहा, ‘‘सोना 2,925 डॉलर के करीब कारोबार कर रहा है, लेकिन इसमें तेजी सीमित है क्योंकि अमेरिकी वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक ने कनाडा और मेक्सिको के लिए संभावित शुल्क राहत का सुझाव दिया है। अगर कोई समझौता हो जाता है और शुल्कों में ढील दी जाती है, तो इससे सोने की कीमतों पर दबाव बढ़ सकता है।’’

चैनवाला ने यह भी कहा कि वैश्विक आर्थिक परिदृश्य के बारे में जानकारी के लिए व्यापारी प्रमुख वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं से सेवा पीएमआई आंकड़ों और अमेरिकी निजी पेरोल आंकड़ों पर नजर रख रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी अफगानिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

वायरल वीडियो के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड: Payal Gaming और Zyan Cabrera जैसी इन्फ्लुएंसर्स को बनाया जा रहा है 'हथियार', रहें सावधान

Bangladesh Elections 2026: बांग्लादेश में कल लोकतंत्र की परीक्षा, शेख हसीना के बेदखल के बाद नई सरकार के लिए 12 फरवरी को मतदान

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Pitch Report And Weather Update: दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच 13वें मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\