जरुरी जानकारी | सोना रिकॉर्ड ऊंचाई पर, चांदी में 1,000 रुपये का उछाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आभूषण विक्रेताओं की सतत लिवाली के कारण बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 250 रुपये की तेजी के साथ 78,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर आभूषण विक्रेताओं की सतत लिवाली के कारण बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 250 रुपये की तेजी के साथ 78,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी।

मंगलवार को पिछले सत्र में सोना 78,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की ताजा लिवाली के कारण चांदी भी 1,000 रुपये उछलकर 93,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। मंगलवार को यह 92,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

इस बीच, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 250 रुपये उछलकर 78,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जबकि पिछला बंद भाव 78,250 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

व्यापारियों ने सोने की कीमतों में तेजी की वजह स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की मजबूत मांग को बताया। इसके अलावा, शेयर बाजारों में गिरावट से भी सोने में तेजी को बल मिला क्योंकि निवेशकों ने सोने जैसी सुरक्षित निवेश वाली परिसंपत्तियों की ओर रुख किया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) के वायदा कारोबार में दिसंबर डिलिवरी वाले सोने का अनुबंध 268 रुपये या 0.35 प्रतिशत बढ़कर 76,628 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

एक्सचेंज में दिसंबर डिलिवरी वाले चांदी के अनुबंध का भाव 580 रुपये या 0.63 प्रतिशत बढ़कर 92,203 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया।

एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषण विभाग के उपाध्यक्ष - जिंस एंड मुद्रा जतीन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘एमसीएक्स में तेजी के साथ सोने की कीमतें ऊंची रहीं, जबकि कॉमेक्स सोना 2,675 डॉलर से ऊपर कारोबार कर रहा था।’’

वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स सोना वायदा 0.51 प्रतिशत बढ़कर 2,692.50 डॉलर प्रति औंस हो गया।

एशियाई बाजार में चांदी 0.91 प्रतिशत बढ़कर 32.05 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\