देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में बंदूक दिखा कर आभूषण विक्रेता से सोने और चांदी के गहने लूटे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में घर लौट रहे एक आभूषण विक्रेता से तीन लोगों ने बंदूक दिखा कर सोने और चांदी के गहनों से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
बुलंदशहर (उप्र), चार दिसंबर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में घर लौट रहे एक आभूषण विक्रेता से तीन लोगों ने बंदूक दिखा कर सोने और चांदी के गहनों से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार रात में जिले के शिकारपुर कस्बे में हुई। आभूषण विक्रेता से 500 ग्राम सोना और सात किलोग्राम चांदी की लूट हुई है।
यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर: DDC के तीसरे चरण के चुनाव में दोपहर 1 बजे तक 43.03 प्रतिशत मतदान.
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने शिकारपुर पुलिस थाने के प्रभारी योगेंद्र सिंह को लूट के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
शिकारपुर कस्बे के जस्सी वाली स्ट्रीट में रह रहे अतुल मित्तल इमली बाजार में आभूषण की एक दुकान चलाते हैं। बृहस्पतिवार शाम सात बजकर 30 मिनट के आसपास वे दुकान बंद करके घर जा रहे थे। जब वह अपने घर के निकट पहुंचे तो दो बदमाशों ने बंदूक दिखा कर आभूषण का थैला उनसे छीन लिया। मदद की गुहार लगाने पर बदमाशों ने उनके सिर पर बंदूक से मारा, जिससे वह घायल हो गए।
इसके बाद घटनास्थल से दोनों चोर अपने एक तीसरे साथी के साथ फरार हो गये। तीसरा व्यक्ति गली में मोटरसाइकिल पर उन दोनों बदमाशों का इंतजार कर रहा था।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) हरेंद्र कुमार ने कहा कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)