जरुरी जानकारी | सोना फिर 80,000 रुपये के स्तर पर पहुंचा, चांदी में 500 रुपये की तेजी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्टों की लिवाली से बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें 80,000 रुपये के स्तर पर पहुंच गईं।

नयी दिल्ली, आठ जनवरी आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्टों की लिवाली से बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें 80,000 रुपये के स्तर पर पहुंच गईं।

99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोना 300 रुपये बढ़कर करीब एक महीने के उच्चस्तर 80,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। यह मंगलवार के पिछले सत्र में 79,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत बुधवार को 300 रुपये बढ़कर 79,600 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मंगलवार को सोना 79,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमतों में भी लगातार तीसरे दिन तेजी जारी रही और यह 500 रुपये की तेजी के साथ करीब एक महीने के उच्चतम स्तर 92,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले सत्र में चांदी की कीमत 92,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

कारोबारियों ने इस तेजी का श्रेय स्थानीय बाजारों में आभूषण विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं की मांग में आई तेजी को दिया।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमेक्स सोना वायदा 0.09 प्रतिशत गिरकर 2,663.10 डॉलर प्रति औंस रह गया।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘बुधवार को सोने में तेजी आई क्योंकि चीन की मजबूत मांग से कारोबारी धारणा को बल मिला। मंगलवार को प्रकाशित आधिकारिक आंकड़ों के आधार पर दुनिया में सोने के प्रमुख उपभोक्ता चीन ने दिसंबर में लगातार दूसरे महीने अपने भंडार में वृद्धि की।’’

विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) ने सोमवार को एक रिपोर्ट में कहा कि नवंबर 2024 में दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों ने सामूहिक रूप से अपने भंडार में 53 टन सोना बढ़ाया, जिसमें से भारतीय रिजर्व बैंक ने आठ टन जोड़ा।

चीन द्वारा लगातार दूसरे महीने सोना खरीदना, इस कीमती धातु के लिए तेजी का संकेत माना जा रहा है (उच्च कीमतों के बावजूद)। गांधी ने कहा कि व्यापारियों का मानना ​​है कि डोनाल्ड ट्रंप के व्हाइट हाउस में लौटने के बाद चीन अपने भंडार में विविधता लाने के लिए सोना भंडार करना जारी रखेगा।

एशियाई बाजार में कॉमेक्स चांदी वायदा 30.71 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

ऑगमोंट की शोध प्रमुख रेनिशा चैनानी ने कहा, ‘‘अमेरिकी गैर-कृषि पेरोल रिपोर्ट शुक्रवार को जारी होने वाली है। अगर निवेशक फेडरल रिजर्व द्वारा वर्ष 2025 तक ब्याज दरों में कमी किए जाने के बारे में अधिक उत्साहित होते हैं, तो इस सप्ताह अमेरिकी आंकड़ों में नरमी, लाभ के द्वार खोल सकती है।’’

इस बीच, वाणिज्यिक आसूचना और सांख्यिकी महानिदेशालय (डीजीसीआईएस) के अनुसार, वाणिज्य मंत्रालय ने नवंबर के लिए सोने के आयात के आंकड़ों को पांच अरब डॉलर घटाकर 9.84 अरब डॉलर कर दिया है।

पिछले महीने जारी मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, नवंबर में देश का सोने का आयात 14.86 अरब डॉलर के रिकॉर्ड उच्चस्तर पर पहुंच गया, जो चार गुना वृद्धि दर्शाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\