देश की खबरें | गोला गोकर्णनाथ उपचुनाव : अपराह्न एक बजे तक 34 प्रतिशत मतदान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के लखीमपुर-खीरी जिले की गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए बृहस्पतिवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ।

लखनऊ, तीन नवंबर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर-खीरी जिले की गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए बृहस्पतिवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ।

चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि अपराह्न एक बजे तक 33.58 प्रतिशत वोट पड़ चुके हैं। मतदान शांतिपूर्ण ढंग से हो रहा है। वोट शाम छह बजे तक पड़ेंगे।

इस उपचुनाव में 3.90 लाख से ज्यादा मतदाता कुल सात प्रत्याशियों के चुनावी भाग्य का फैसला करेंगे।

गोला गोकर्णनाथ सीट भाजपा विधायक अरविंद गिरि का छह सितंबर को दिल का दौरा पड़ने से हुए निधन के कारण रिक्त हुई है।

अधिकारी के मुताबिक, मतदान के लिए कुल 222 मतदान केंद्र और 441 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि मतदान पर नजर के लिए लगभग 60 फीसदी मतदेय स्थलों पर ‘लाइव वेबकास्टिंग’ की व्यवस्था की गई है।

हालांकि, इस उपचुनाव के नतीजों का सरकार पर कोई असर नहीं पड़ेगा, मगर यह 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) के लिए अपनी-अपनी ताकत को आजमाने का मौका जरूर है।

राज्य की 403 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के पास अभी 254 और उसके सहयोगी दलों अपना दल-सोनेलाल के पास 12 और निषाद पार्टी के पास छह विधायक हैं। इस तरह, भाजपा नीत गठबंधन के पास कुल 272 विधायकों के साथ बहुमत के आंकड़े से कहीं ज्यादा विधायक हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs SRH, IPL 2026 6th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Poonam Pandey Pregnancy News: पूनम पांडे की प्रेग्नेंसी सही या बनाया अप्रैल फूल, वीडियो शेयर कर बताया सच

MS vs HYDK, PSL 2026 8th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में मुल्तान सुल्तांस बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जा रहा है पांचवां मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs DC, TATA IPL 2026 5th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है पांचवां मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट