ताजा खबरें | गोगोई ने अधीर रंजन को रामपुरहाट में हिंसा प्रभावितों से नहीं मिलने देने का मुद्दा लोस में उठाया

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने अपनी पार्टी के सांसद अधीर रंजन चौधरी को पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट में हिंसा पीड़ितों से नहीं मिलने देने का विषय बृहस्पतिवार को लोकसभा में उठाया और इसे ‘लोकतंत्र पर प्रहार’ करार दिया।

नयी दिल्ली, 24 मार्च कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने अपनी पार्टी के सांसद अधीर रंजन चौधरी को पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट में हिंसा पीड़ितों से नहीं मिलने देने का विषय बृहस्पतिवार को लोकसभा में उठाया और इसे ‘लोकतंत्र पर प्रहार’ करार दिया।

वहीं, तृणमूल कांग्रेस के सुदीप बंदोपाध्याय ने कहा कि इस मामले में राजनीति नहीं होनी चाहिए।

गोगोई ने लोकसभा में इस विषय को उठाते हुए कहा कि सदन में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट के बोगतुई गांव में मंगलवार तड़के हुई हिंसा के पीड़ितों से मिलने गये थे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करने गये थे लेकिन पश्चिम बंगाल पुलिस ने उन्हें रामपुरहाट से 90 किलोमीटर दूर ही रोक रखा है। गोगोई ने कहा कि यह ‘‘लोकतंत्र पर प्रहार’’ है।

सदन में तृणमूल कांग्रेस के नेता सुदीप बंदोपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल इस घटना पर टिप्पणी की थी जिसकी हम सराहना करते हैं। उन्होंने कहा कि आज हमने गृह मंत्री अमित शाह से बात की।

बंदोपाध्याय के मुताबिक शाह ने उनकी बात पूरी तरह सुनी और कहा कि इस विषय पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। गृह मंत्री ने कहा कि दोषियों को गिरफ्तार कर सख्त सजा दिलाई जाएगी।

पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट के बोगतुई गांव में मंगलवार को तड़के करीब एक दर्जन मकानों में कथित तौर पर आग लगाने के बाद दो बच्चों समेत कुल आठ लोगों की मौत हो गयी। यह घटना सोमवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के पंचायत स्तर के एक नेता की कथित हत्या के कुछ घंटों के भीतर हुई। ऐसा कहा जा रहा है कि कुछ लोगों ने अपने नेता की हत्या के प्रतिशोध में मकानों में आग लगा दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस हिंसा को ‘‘जघन्य पाप’’ करार देते हुए बुधवार को इस पर दुख प्रकट किया और उम्मीद जताई कि राज्य सरकार दोषियों को जरूर सजा दिलाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test Pitch Report: इकलौते टेस्ट में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के तेज गेंदबाज बनेंगे चुनौती? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Australia Women vs India Women Only Test Prediction: अहम डे-नाइट टेस्ट में दबदबा कायम रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, इतिहास रचने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women Only Test Weather Update: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Shiv Jayanti 2026 Marathi Wishes: शिव जयंती के इन मराठी Quotes, WhatsApp Messages, GIF Greetings के जरिए छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती की दें शुभकामनाएं

\