जरुरी जानकारी | गोदरेज प्रॉपर्टीज ने 3,500 करोड़ रुपये की आवासीय परियोजना के लिए हैदराबाद में 12.5 एकड़ जमीन खरीदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रियल एस्टेट कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड ने 3,500 करोड़ रुपये की राजस्व क्षमता वाली आवासीय परियोजना के लिए हैदराबाद में 12.5 एकड़ जमीन खरीदी है।

नयी दिल्ली, 14 फरवरी रियल एस्टेट कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड ने 3,500 करोड़ रुपये की राजस्व क्षमता वाली आवासीय परियोजना के लिए हैदराबाद में 12.5 एकड़ जमीन खरीदी है।

इसके साथ ही कंपनी ने हैदराबाद संपत्ति बाजार में प्रवेश कर लिया है।

कंपनी के अनुसार, ‘‘ इस भूमि पर करीब 40 लाख वर्ग फुट बिक्री योग्य क्षेत्र बनने का अनुमान है, जिसमें मुख्य रूप से करीब 3,500 करोड़ रुपये की अनुमानित राजस्व क्षमता वाले विभिन्न प्रीमियम आवासीय अपार्टमेंट शामिल हैं।’’

गोदरेज प्रॉपर्टीज ने कहा कि हैदराबाद कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार होगा। कंपनी की अभी मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर), पुणे, दिल्ली-एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) और बेंगलुरु में प्रमुख उपस्थिति है।

गोदरेज प्रॉपर्टीज के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी गौरव पांडे ने कहा कि कंपनी हैदराबाद में प्रवेश कर रही है, जो देश में सबसे बड़े तथा सबसे तेजी से बढ़ते आवासीय रियल एस्टेट बाजारों में से एक है।

उन्होंने कहा, ‘‘ यह अधिग्रहण भारत के प्रमुख बाजारों में हमारी उपस्थिति को मजबूत करने की हमारी रणनीति के अनुरूप है...’’

गोदरेज समूह का हिस्सा गोदरेज प्रॉपर्टीज देश के अग्रणी रियल एस्टेट डेवलपर्स में से एक है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Live Score Update: अहमदाबाद में वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies vs South Africa, 47th Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Infiltration Free India: 'घुसपैठ मुक्त भारत' मोदी सरकार का संकल्प, चुनावी वादा नहीं: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Weather Update: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\