गोवा में मास्क बिना नहीं मिलेगा राशन-पानी, पेट्रोल

राज्य के मुख्य सचिव परिमल राय की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को हुई राज्य कार्यकारी समिति की बैठक में यह निर्णय किया गया।

जमात

पणजी, एक मई गोवा में अब से मास्क के बिना लोगों को पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल और सस्ते गल्ले की दुकानों से राशन नहीं मिलेगा। सरकार ने कोरोना वायरस के सामुदायिक फैलाव को रोकने के लिए यह फैसला लिया है।

राज्य के मुख्य सचिव परिमल राय की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को हुई राज्य कार्यकारी समिति की बैठक में यह निर्णय किया गया।

कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए समिति ने मास्क पहनने के नियम का कड़ाई से अनुपालन करने की जरूरत बतायी।

आधिकारिक बयान के मुताबिक अब राज्य में उचित मूल्य की दुकानों पर राशन और पेट्रोल पंपों पर ईंधन नहीं मिलेगा।

समिति ने कहा कि इसके लिए राज्य सरकार को ‘मास्क नहीं तो पेट्रोल नहीं’ और ‘मास्क नहीं तो राशन नहीं’ जैसे अभियान चलाने चाहिए।

कोरोना वायरस को लेकर लोगों के बीच जागरुकता फैलाने के लिए कई तरह के अभियान जैसे कि ‘घर पर रहें, सुरक्षित रहें’ भी चलाए जा रहे हैं।

इससे पहले पिछले साल सितंबर में जब मोटर वाहन नियमों को कड़ा बनाया गया था तब लोगों के बीच जागरुकता फैलाने के लिए कई शहरों में ‘हेलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं’ और ‘सीट-बेल्ट नहीं तो पेट्रोल नहीं’ जैसे अभियान चलाए गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी