खेल की खबरें | गोवा और राजस्थान का मैच नीरस ड्रॉ पर छूटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अर्जुन तेंदुलकर के पदार्पण मैच में शतक के कारण चर्चा में रहा गोवा और राजस्थान के बीच रणजी ट्रॉफी ग्रुप सी का मैच शुक्रवार को यहां नीरस ड्रॉ के रूप में समाप्त हुआ जिसमें चार दिन में केवल एक एक पारी ही समाप्त हो पाई।

पोरवोरिम, 16 दिसंबर अर्जुन तेंदुलकर के पदार्पण मैच में शतक के कारण चर्चा में रहा गोवा और राजस्थान के बीच रणजी ट्रॉफी ग्रुप सी का मैच शुक्रवार को यहां नीरस ड्रॉ के रूप में समाप्त हुआ जिसमें चार दिन में केवल एक एक पारी ही समाप्त हो पाई।

सुयश प्रभुदेसाई (212) के दोहरे शतक और अर्जुन तेंदुलकर (120) के शतक की मदद से गोवा ने अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 547 रन के विशाल स्कोर पर समाप्त घोषित की थी। राजस्थान ने इसके जवाब में तीसरे और चौथे दिन बल्लेबाजी करते हुए 456 रन बनाए।

गोवा ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक राजस्थान के छह विकेट 245 रन पर निकालकर उम्मीद जगाई थी लेकिन शुक्रवार को सुबह दो विकेट जल्दी निकालने के बावजूद निचले क्रम के बल्लेबाज अराफात खान (नाबाद 80) और मानव सुतार (48) ने उसकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। इन दोनों के अलावा अनिकेत चौधरी ने 38 रन बनाए।

तेंदुलकर ने चौधरी को आउट करके राजस्थान की पारी का अंत किया। तेंदुलकर ने मैच में शतक बनाने के अलावा 104 रन देकर तीन विकेट भी हासिल किए। गोवा की तरफ से मोहित रेदकर सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 113 रन देकर पांच विकेट लिए।

ग्रुप सी के एक अन्य मैच में केरल ने झारखंड को 85 रन से हराकर छह अंक हासिल किए। केरल ने अपनी दूसरी पारी सात विकेट पर 187 रन पर समाप्त घोषित करके झारखंड के सामने 323 रन का लक्ष्य रखा।

झारखंड की टीम कुमार कुशाग्र के 92 रन के बावजूद 237 रन पर आउट हो गई। केरल की तरफ से बैशाख चंद्रन ने पांच और जलज सक्सेना ने चार विकेट लिए।

कर्नाटक और सेना के बीच खेला गया एक अन्य मैच ड्रा रहा। कर्नाटक ने अपनी पहली पारी में 304 रन बनाए जबकि दूसरी पारी चार विकेट पर 253 रन बनाकर समाप्त घोषित की। उसकी इस पारी का आकर्षण रविकुमार समर्थ के नाबाद 119 रन रहे। मयंक अग्रवाल ने भी 73 रन का योगदान दिया।

अपनी पहली पारी में 261 रन बनाने वाली सेना की टीम ने दूसरी पारी में तीन विकेट पर 150 रन बनाकर मैच ड्रॉ करवाया। सेना की तरफ से रवि चौहान ने नाबाद 66 और अंशुल गुप्ता ने नाबाद 71 रन बनाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\