लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर नजर रखने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रही है गोवा पुलिस

पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) अरविंद गवास ने रविवार को बताया कि वॉलीबॉल मैदान और दक्षिण गोवा जिले के कुछ खुले क्षेत्रों में लोगों के एकत्रित होने और पुलिस कर्मियों के वहां पहुंचने पर वहां से भाग जाने की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने यह कदम उठाया।

जमात

पणजी, चार मई गोवा पुलिस तटीय राज्य के कुछ घनी आबादी वाले और झुग्गी बस्ती क्षेत्र में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर नजर रखने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रही है।

पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) अरविंद गवास ने रविवार को बताया कि वॉलीबॉल मैदान और दक्षिण गोवा जिले के कुछ खुले क्षेत्रों में लोगों के एकत्रित होने और पुलिस कर्मियों के वहां पहुंचने पर वहां से भाग जाने की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने यह कदम उठाया।

उन्होंने बताया कि पिछले सप्ताह दक्षिण गोवा के वास्को शहर के पास स्थित जुआरीनगर और मार्गो शहर के पास हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी और खरेबंद इलाके में ड्रोन से निगरानी की गई।

जुआरीनगर गोवा का सबसे बड़ा झुग्गी बस्ती इलाका है जबकि हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी और खरेबंद तंग इलाके हैं, जहां चार पहिया वाहन नहीं जा सकते।

गवास ने कहा, ‘‘ इन इलाकों में बच्चों और युवकों की आवाजाही पर नजर रखना एक बड़ी चुनौती थी। जब भी हम पुलिस बल भेजते थे ये उनके वहां पहुंचने से पहले ही घर भाग जाते थे।’’

उन्होंने बताया कि इसलिए ही पुलिस ने ड्रोन का इस्तेमाल करने का निर्णय किया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ इन इलाकों में जब लोगों ने ड्रोन देखे तो उन्हें समझ आ गया कि पुलिस उन पर नजर रख रही है। इसके बाद उन्होंने नियमों का उल्लंघन करना बंद कर दिया।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

TATA IPL Deepfake 2026: आईपीएल के दौरान 1200 से ज्यादा डोमेन पर अवैध सट्टेबाजी का प्रचार, डीपफेक तकनीक से लोगों को बनाया जा रहा निशाना

LPG-PNG Crisis: एलपीजी और पेट्रोल-डीजल को लेकर सरकार का बड़ा अपडेट, 58,500 से ज्यादा पीएनजी उपभोक्ताओं ने सरेंडर किए कनेक्शन

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड