Goa: गोवा पुलिस ने चुनाव के दौरान पोस्टर चिपकाने से जुड़े मामले में केजरीवाल को पेश होने को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोवा पुलिस ने 2022 के विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान सार्वजनिक संपत्तियों पर अवैध रूप से पोस्टर चिपकाने के एक मामले में बृहस्पतिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नोटिस जारी कर उन्हें 27 अप्रैल को पेश होने को कहा।

सीएम अरविंद केजरीवाल (Photo Credits PTI)

पणजी, 13 अप्रैल: गोवा पुलिस ने 2022 के विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान सार्वजनिक संपत्तियों पर अवैध रूप से पोस्टर चिपकाने के एक मामले में बृहस्पतिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नोटिस जारी कर उन्हें 27 अप्रैल को पेश होने को कहा. यह भी पढ़ें: Maharashtra: रोते हुए शिंदे ने कहा था कि भाजपा में नहीं गए तो जेल भेज दिया जाएगा- आदित्य ठाकरे, शिवसेना ने किया खंडन

पेरनेम पुलिस थाने के निरीक्षक दिलीप कुमार हलर्नकर ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 41 (ए) के तहत आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को नोटिस जारी किया है.

दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 41 (ए) के तहत पुलिस किसी व्यक्ति को पूछताछ के लिए बुला सकती है यदि "उचित" शिकायत या संदेह है कि उसने अपराध किया है.

केजरीवाल को जारी किए गए नोटिस में गोवा पुलिस ने कहा, ‘‘ संपत्ति के विरूपण के एक मामले की जांच के दौरान, यह पता चला है कि मौजूदा जांच के संबंध में आपसे तथ्यों और परिस्थितियों की जानकारी लेने के लिए आपसे पूछताछ करने के उचित आधार हैं.’’ नोटिस के मुताबिक केजरीवाल को 27 अप्रैल को पूर्वाह्न 11 बजे पेरनेम थाने में पेश होने के लिए कहा गया है.

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पेरनेम पुलिस विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थलों की दीवारों पर कथित रूप से चुनावी पोस्टर चिपकाने के लिए गोवा संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम के तहत दर्ज मामले की जांच कर रही है. गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) शासित राज्य में 2022 के चुनावों में दो सीटों पर जीत हासिल की थी.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Bengal 2nd phase polls: दूसरे चरण के लिए चुनाव आयोग ने नियुक्त किए 11 अतिरिक्त पुलिस पर्यवेक्षक, डायमंड हार्बर के 5 बड़े अधिकारी निलंबित