देश की खबरें | गोवा: गैंगवार मामले आरोपी ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सेंट क्रूज गांव में गिरोहों की आपसी प्रतिद्वंदिता से भड़की हिंसा के मामले में आरोपी अपराध सरगना जेनिटो कार्डोजो ने बुधवार को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
पणजी, 12 अगस्त सेंट क्रूज गांव में गिरोहों की आपसी प्रतिद्वंदिता से भड़की हिंसा के मामले में आरोपी अपराध सरगना जेनिटो कार्डोजो ने बुधवार को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
जिला अदालत ने कार्डोजो को अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया। उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं।
यह भी पढ़े | CONFIRMED: करीना कपूर और सैफ अली खान दोबारा बनने जा रहे हैं पैरेंट्स, साथ मिलकर फैंस को बताया गुड न्यूज.
पुलिस उपाधीक्षक उत्तम राउत देसाई ने कहा कि अपराधी ने बुधवार दोपहर को आत्मसमर्पण कर दिया।
राउत ने कहा कि उसे मामले की जांच कर रही ओल्ड गोवा पुलिस के अधिकारियों को सौंप दिया गया।
सेंट क्रूज गांव में जून में हुई एक हत्या के सिलसिले में 20 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार 21 जून को तड़के दो गिरोहों की आपसी मुठभेड़ में एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई थी। एक गिरोह ने अपने प्रतिद्वंदी नेता इमरान बेपारी के घर पर हमला किया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)