देश की खबरें | गोवा के मुख्यमंत्री ने पुलवामा आतंकवादी हमले के शहीदों को श्रद्धाजंलि दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने साल 2019 में आज ही के दिन जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए सुरक्षा कर्मियों को रविवार को श्रद्धाजंलि दी।

पणजी, 14 फरवरी गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने साल 2019 में आज ही के दिन जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए सुरक्षा कर्मियों को रविवार को श्रद्धाजंलि दी।

पाकिस्तान स्थित आतंकवादी समूह जैश-ए-मोहम्मद के हमले में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के 40 कर्मी शहीद हो गए थे।

सावंत ने ट्वीट किया, ''पुलवामा आतंकवादी हमले में जान गंवाने वाले शहीदों को सलाम करता हूं।''

मुख्यमंत्री ने रविवार को भाजपा की दिवंगत नेता तथा पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को भी उनकी जयंती पर श्रद्धाजंलि दी और देश के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की।

सावंत ने ट्वीट किया, ''दिवंगत श्रीमती सुषमा स्वराज जी को आज उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धाजंलि। भारत के विकास के प्रति उनका समर्पण, प्रतिबद्धता और योगदान अद्वितीय है।''

स्वराज का छह अगस्त 2019 को 67 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\