देश की खबरें | गोवा: विधानसभा उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान से दूर रहेंगे आप विधायक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोवा में आम आदमी पार्टी (आप) के दो विधायकों ने शुक्रवार को कहा कि वे आज होने वाले विधानसभा उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए मतदान से दूर रहेंगे।

पणजी, 22 जुलाई गोवा में आम आदमी पार्टी (आप) के दो विधायकों ने शुक्रवार को कहा कि वे आज होने वाले विधानसभा उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए मतदान से दूर रहेंगे।

उन्होंने कहा कि विपक्ष ने किसे अपना उम्मीदवार बनाया है, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है।

सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विपक्ष की ओर से जोशुआ डिसूजा को चुनाव में उतारा है, वहीं कांग्रेस की महिला विधायक दलीला लोबो चुनाव मैदान में हैं।

आप विधायक वेन्जी वीगास और क्रूज सिल्वा ने पत्रकारों से कहा कि उन्हें नहीं पता कि विपक्ष की तरफ से चुनाव कौन लड़ रहा है। वीगास ने कहा, ‘‘हमारे समर्थन के लिए किसी ने हमसे संपर्क नहीं किया। हम नहीं जानते कि कौन विपक्षी खेमे से चुनाव लड़ रहा है।’’

संपर्क करने पर लोबो ने कहा कि वह अब सभी सदस्यों से सलाह लेंगी और उन्हें मत डालने के लिए मनाने की कोशिश करेंगी। आप के मतदान से दूर रहने के फैसले के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘मैं अब उनसे सलाह लूंगी।’’

चालीस सदस्यीय गोवा विधानसभा में सत्तारूढ़ भाजपा के पास 20 विधायक हैं और उसे महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) से दो और तीन निर्दलीय विधायकों समेत पांच अन्य का समर्थन प्राप्त है।

इस साल फरवरी में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 11 सीटों पर जीत हासिल की थी। गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) और रिवोल्यूशनरी गोवा पार्टी (आरजीपी) ने एक-एक सीट जीती थी, जबकि आप को दो सीटें मिली थीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Live Score Update: अहमदाबाद में वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies vs South Africa, 47th Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Infiltration Free India: 'घुसपैठ मुक्त भारत' मोदी सरकार का संकल्प, चुनावी वादा नहीं: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Weather Update: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\