जरुरी जानकारी | जीएमआर एयरपोर्ट्स ने दिसंबर तिमाही में 202 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जीएमआर एयरपोर्ट्स लिमिटेड (जीएएल) को चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 202 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है।

नयी दिल्ली, 28 जनवरी जीएमआर एयरपोर्ट्स लिमिटेड (जीएएल) को चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 202 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है।

पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को 486 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

जीएमआर समूह के हवाई अड्डा कारोबार का परिचालन करने वाली जीएएल ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसकी शुद्ध आमदनी तीसरी तिमाही में बढ़कर 2,081 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,738 करोड़ रुपये थी।

जीएएल दिल्ली और हैदराबाद हवाई अड्डों का परिचालन देखती है। इन हवाई अड्डों पर हवाई यातायात दिसंबर तिमाही में बढ़ा है।

जीएएल ने बताया कि दिल्ली हवाई अड्डे पर दिसंबर तिमाही में यात्री आवागमन 8.1 प्रतिशत बढ़कर 2.03 करोड़ हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1.88 करोड़ था।

जीएमआर समूह गोवा हवाई अड्डे के साथ-साथ फिलिपीन और इंडोनेशिया में भी दो हवाई अड्डों का संचालन करता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड