जरुरी जानकारी | वैश्विक रुख से तय होगी शेयर बाजार की चाल: विश्लेषक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ज्यादातर कंपनियों के जून तिमाही के वित्तीय परिणाम आ जाने के बाद शेयर बाजार के निवेशकों की नजर अब वैश्विक रुख पर होगी। अवकाश के कारण कम कारोबारी दिवस वाले सप्ताह में बड़ी गतिविधियों के अभाव में मुख्य रूप से वैश्विक रुख ही बाजार को दिशा देगा। विश्लेषकों ने यह कहा।

नयी दिल्ली, 15 अगस्त ज्यादातर कंपनियों के जून तिमाही के वित्तीय परिणाम आ जाने के बाद शेयर बाजार के निवेशकों की नजर अब वैश्विक रुख पर होगी। अवकाश के कारण कम कारोबारी दिवस वाले सप्ताह में बड़ी गतिविधियों के अभाव में मुख्य रूप से वैश्विक रुख ही बाजार को दिशा देगा। विश्लेषकों ने यह कहा।

शेयर बाजार बृहस्पतिवार को मुहर्रम के अवसर पर बंद रहेगा।

सैमको सिक्योरिटीज की इक्विटी प्रमुख निराली शाह ने कहा, ‘‘ज्यादातर घरेलू कंपनियों के पहली तिमाही के वित्तीय परिणाम उम्मीद के मुकाबले बेहतर रहे हैं। बड़ी गतिविधियों के अभाव में वैश्विक रुख बाजार की चाल तय करेंगे।’’

स्वास्तिक इनवेस्टमेंट लि. के शोध प्रमुख संतोष मीना ने कहा कि घरेलू मोर्चे पर थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति के आंकड़े सोमवार को जारी किये जाएंगे। ‘‘इसके अलावा विदेशी संस्थागत निवेशकों के रुख और डॉलर सूचकांक पर भी बाजार की नजर होगी।’’

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘सकारात्मक आर्थिक आंकड़े आर्थिक पुनरूद्धार का संकेत दे रहे हैं। दीर्घकाल में बाजार में तेजी बने रहने की संभावना है। हालांकि अल्पकाल में गिरावट से इनकार नहीं किया जा सकता।’’

पिछले सप्ताह तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 1,159.57 अंक यानी 2.13 प्रतिशत का उछाल आया। शुक्रवार को मानक सूचकांक पहली बार 55 हजार अंक को पार करते हुए 55,487.79 अंक के अबतक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के खुदरा शोध प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने कहा, ‘‘शेयर बाजार में तेजी का रुख जारी रह सकता है। इसका कारण कोविड-महामारी की रोकथाम के लिए विभिन्न राज्यों में लगायी गयी पाबंदियों में तेजी से दी जा रही ढील है। ज्यादातर कंपनियों के जून तिमाही के वित्तीय परिणाम आ गये हैं और उम्मीद से बेहतर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि इसके अलावा डॉलर के मुकाबले रुपये की प्रवृत्ति और विदेशी संस्थागत निवेशकों का रुख तथा ब्रेंट क्रूड पर भी निवेशकों की नजर होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया, क्रुणाल पांड्या ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PM Narendra Modi Appeal: क्या देश में फिर लौटेगा Work From Home कल्चर? पीएम मोदी की अपील ने बढ़ाई हलचल

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 55वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू