जरुरी जानकारी | ग्लेनमार्क, स्ट्राइड्स फार्मा, सिप्ला ने अमेरिका में उत्पादों को वापस लिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दवा कंपनियां ग्लेनमार्क, स्ट्राइड्स फार्मा और सिप्ला विनिर्माण से जुड़े मुद्दों के कारण अमेरिका में अपने उत्पादों को वापस ले रही हैं।

नयी दिल्ली, 21 अगस्त दवा कंपनियां ग्लेनमार्क, स्ट्राइड्स फार्मा और सिप्ला विनिर्माण से जुड़े मुद्दों के कारण अमेरिका में अपने उत्पादों को वापस ले रही हैं।

गौरतलब है कि अमेरिका दवाओं के लिए दुनिया का सबसे बड़ा बाजार है।

अमेरिकी खाद्य एवं दवा प्रशासन (यूएसएफडीए) द्वारा जारी ताजा प्रवर्तन रिपोर्ट के अनुसार न्यूजर्सी स्थित ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स इंक पैकेजिंग की समस्या के कारण रक्तचाप कम करने वाली 72,000 से अधिक इकाइयों को वापस ले रही है।

इन दवाओं को ग्लेनमार्क के पीथमपुर (मध्य प्रदेश) स्थित विनिर्माण संयंत्र में बनाया गया था।

एक अलग सूचना में अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक ने कहा कि बेंगलुरु स्थित स्ट्राइड्स फार्मा साइंस की एक इकाई प्रेडनिसोन टैबलेट की 1,032 बोतलों को वापस ले रही है। इस दवा का इस्तेमाल अस्थमा, एलर्जी और गठिया जैसे रोगों के इलाज में किया जाता है।

यूएसएफडीए के अनुसार घरेलू दवा कंपनी सिप्ला अमेरिकी बाजार में डिफ्लुप्रेडनेट ऑप्थेलमिक इमल्शन की 7,992 बोतलें वापस मंगा रही है। इस दवा का इस्तेमाल आंखों की सर्जरी के बाद सूजन और दर्द के इलाज के लिए किया जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\