देश की खबरें | बेहतर मीडिया कवरेज के लिए दिल्ली विधानसभा गैलरी से कांच पैनल हटाए गए: अध्यक्ष

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने शुक्रवार को कहा कि सदन की कार्यवाही की निर्बाध मीडिया कवरेज के लिये दिल्ली विधानसभा गैलरी में लगाए गए कांच के पैनल को अब हटा दिया गया है।

नयी दिल्ली, दो मई दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने शुक्रवार को कहा कि सदन की कार्यवाही की निर्बाध मीडिया कवरेज के लिये दिल्ली विधानसभा गैलरी में लगाए गए कांच के पैनल को अब हटा दिया गया है।

गुप्ता ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह ‘‘अधिक लोकतांत्रिक जवाबदेही’’ और विधानसभा को एक पारदर्शी एवं जनता पर केंद्रित संस्था के रूप में बहाल करने की दिशा में एक ‘महत्वपूर्ण कदम’ है।

भाजपा नेता ने कहा, ‘‘इस कदम के साथ, दिल्ली विधानसभा ने मीडिया को सशक्त बनाने और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं तक जनता की पहुंच को अधिक आसान बनाने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की है।’’

उन्होंने कहा कि विधानसभा के कामकाज में पारदर्शिता से समझौता नहीं किया जा सकता।

गैलरी में कांच के पैनल 2022 में पिछले अध्यक्ष राम निवास गोयल द्वारा तत्कालीन आम आदमी पार्टी सरकार के दौरान लगाए गए थे।

गुप्ता ने कहा कि कांच के पैनल मुक्त शासन और प्रेस की स्वतंत्रता की भावना के खिलाफ थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\