देश की खबरें | कम वेतन लेने की खुशी है: 'बिग बॉस' सीजन 14 को लेकर सलमान खान ने कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सुपरस्टार सलमान खान ने बृहस्पतिवार को खुलासा किया कि उन्होंने "बिग बॉस" की नई सीजन के लिए कम पैसे लिए हैं, ताकि उनके पारिश्रमिक की वजह से कोविड-19 संकट के दौरान चैनल पर कोई दबाव न पड़े।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 24 सितंबर सुपरस्टार सलमान खान ने बृहस्पतिवार को खुलासा किया कि उन्होंने "बिग बॉस" की नई सीजन के लिए कम पैसे लिए हैं, ताकि उनके पारिश्रमिक की वजह से कोविड-19 संकट के दौरान चैनल पर कोई दबाव न पड़े।

‘‘बिग बॉस’’ सीजन 14 के वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में "भारत" स्टार ने कहा कि महामारी के बीच शो में लौटने का उनका फैसला जरूरतमंद लोगों की मदद करने की इच्छा से प्रेरित है।

यह भी पढ़े | Deputy CM Manish Sisodia is Suffering from Dengue: कोरोना से संक्रमित दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को डेंगू भी हुआ, लगातार गिर रहे हैं बल्ड प्लेटलेट्स .

खान ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यही कारण है कि मैं 'बिग बॉस' का यह सीजन कर रहा हूं। यह लोगों को रोजगार प्रदान करेगा- शो के लिए काम करने वाले कर्मियों की बहुत बड़ी इकाई है, उन्हें उनका वेतन मिलना शुरू हो जाएगा, वे अपने घरों के लिए राशन खरीद सकेंगे।’’

प्रेस कांफ्रेंस में मौजूद एंडेमोल शाइन इंडिया के सीईओ अभिषेक रेगे ने कहा, हालांकि नए सामान्य दिशानिर्देश के अनुसार, कुछ लोगों को ही सेट पर आने की अनुमति है, वे लोगों को शिफ्ट में काम पर बुला रहे हैं ताकि रोजगार की संख्या कम न हो।

यह भी पढ़े | UP Cabinet Minister Nand Gopal Gupta Corona Positive: योगी सरकार के मंत्री नंदगोपाल नंदी भी कोरोना पॉजिटिव.

हालांकि, इससे शो के निर्माण की लागत में वृद्धि हुई है।

रेगे ने कहा, ‘‘जाहिर है कि आप वेतन में बहुत बढ़ोतरी नहीं कर सकते हैं, लेकिन हम पूरा वेतन दे रहे हैं।’’

इसको लेकर खान ने कहा, ‘‘मेरे बारे में क्या? इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं इसे कम करने से ज्यादा खुश हूं, ताकि बाकी सभी लोगों को भुगतान हो जाए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें