देश की खबरें | अस्पताल से घर वापस आकर खुशी हो रही है, अभिषेक के लिए चिंतित हूं: अमिताभ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अमिताभ बच्चन ने कोविड-19 के उपचार के दौरान अपनी देखभाल करने वाले डॉक्टरों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें खुशी है कि आखिरकार वह संक्रमण मुक्त हो गए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, तीन अगस्त अमिताभ बच्चन ने कोविड-19 के उपचार के दौरान अपनी देखभाल करने वाले डॉक्टरों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें खुशी है कि आखिरकार वह संक्रमण मुक्त हो गए।

रविवार को अमिताभ बच्चन की कोरोना वायरस की जांच नेगेटिव आई थी और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

यह भी पढ़े | पुडुचेरी में आज COVID-19 के 178 नए पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए, कुल संक्रमितों की संख्या 3,982: 3 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

संक्रमण की पुष्टि होने पर 11 जुलाई को बेटे अभिषेक बच्चन के साथ 77 वर्षीय अमिताभ को नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अभिषेक अभी संक्रमण मुक्त नहीं हुए हैं और उन्हें चिकित्सकीय देखरेख में रखा गया है।

यह भी पढ़े | 3 अगस्त का इतिहास: भारत की खोज करने आज ही निकला था क्रिस्टोफर कोलंबस, जानें इस तारीख से जुड़ी अन्य ऐतिहासिक घटनाएं.

अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर लिखा, “कोरोना वायरस से मुक्त होने के बाद अस्पताल से वापस आकर खुशी हो रही है लेकिन अभिषेक को अभी चिकित्सकीय देखरेख में रखा गया है इसलिए थोड़ा चिंतित हूं।”

अभिनेता ने कहा कि डॉक्टर ‘‘हर घंटे’’ अथक प्रयास कर रहे हैं जिसे देखकर उम्मीद बंधी हुई है।

उन्होंने कहा, “जब मैंने उन्हें देवदूत कहा था तब यह नहीं सोचा था कि मुझे भी उनकी देखरेख में रहना पड़ेगा। डॉक्टर हमें उम्मीद, प्रेरणा और लड़ने की ताकत देते हैं। वह अद्भुत हैं। उनके प्रति मेरा आभार कभी कम नहीं होगा। अभिषेक के प्रति चिंतित हूं। उसके घर वापस आने के लिए प्रार्थना कर रहा हूं।”

रविवार को अभिषेक ने अपने शुभचिंतकों को धन्यवाद दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\