ओलीवर गिरोड ने सिरी ए में अपनी पहली हैट्रिक बनाई जबकि राफेल लियो और ब्राहिम डियाज ने भी गोल दागे। सेम्पडोरिया की ओर से एकमात्र गोल फाबियो क्वाग्लियारेला ने किया।
इस जीत से एसी मिलान की टीम चौथे स्थान पर चल रहे लाजियो से सिर्फ एक जबकि तीसरे स्थान पर चल रहे इंटर मिलान से दो अंक पीछे रह गई है।
शीर्ष चार टीम चैंपियन्स लीग में जगह बनाएंगी।
लीग में अभी दो दौर का खेल बाकी है।
एसी मिलान को इससे पहले चैंपियन्स लीग सेमीफाइनल में इंटर मिलान के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी थी।
अटलांटा की भी यूरोपीय लीग में क्वालीफाई करने की उम्मीद जीवंत हैं। टीम ने निचली लीग में खिसकने का खतरा झेल रहे हेलास वेरोना को 3-1 से हराया। टीम एसी मिलान से तीन अंक पीछे छठे स्थान पर है।
क्रेमोनीस का निचली लीग में खिसकना लगभग तय हो गया है। टीम को बोलोगना ने 5-1 से शिकस्त दी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY