देश की खबरें | नहर में युवती का शव मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के जींद में नरवाना ब्रांच नहर में एक निर्वस्त्र युवती का शव मिला है जिसके शरीर पर भी चोट के निशान हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जींद, सात सितंबर हरियाणा के जींद में नरवाना ब्रांच नहर में एक निर्वस्त्र युवती का शव मिला है जिसके शरीर पर भी चोट के निशान हैं।

गढ़ी थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि रेवर गांव में नरवाना ब्रांच नहर के पुल के नीचे लगभग 20 वर्षीय युवती का शव मिला है। युवती के शरीर पर चोट के निशान है।

यह भी पढ़े | Rajasthan Panchayat Election 2020: राजस्थान में 27 जिलों में 3848 पदों के लिए 28 सितंबर से 10 अक्टूबर तक चार चरणों में डाले जाएंगे वोट, आचार संहिता लागू.

पुलिस को आशंका है कि युवती की हत्या करके शव को नहर में डाला गया है और पंजाब की तरफ से शव बहकर गढ़ी थाना क्षेत्र में पहुंचा है।

पुलिस के अनुसार गांव में लोग सुबह जब नहर की तरफ सैर करने के लिए गए तो उनकी नजर पानी में बह रहे शव पर पड़ी। पुलिस को सूचना दी गयी। पुलिस ने लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया।

यह भी पढ़े | Odisha: ओडिशा में सुबह 10:30 बजे से रात के 10:30 बजे तक खुली रहेंगी शराब की दुकानें, कंटेनमेंट जोन कोई बदलाव नहीं.

पुलिस के अनुसार रेवर गांव पंजाब की सीमा से लगता है, इसलिए उसने पंजाब के संबंधित थानों में सूचित किया है, ताकि युवती की पहचान हो सके। साथ ही आसपास के गांवों के लोगों को भी सूचना दे दी गई है। युवती शिनाख्त के लिए जानकारी जुटाई जा रही है।

कुमार ने बताया कि युवती के शव के फोटो पास के थानों के अलावा पंजाब में भेजी गई है। फिलहाल शव को पहचान के लिए अस्पताल के शवगृह में रखा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

Tags

-

संबंधित खबरें

Pakistan vs England, 4th ODI Match Live Toss And Scorecard: लाहौर में पाकिस्तान के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs England 4th ODI Match Toss Winner Prediction: लाहौर में पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

Pakistan vs England 4th ODI Match Key Players To Watch Out: लाहौर में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

Pakistan vs England 4th ODI Match Dream11 Prediction: लाहौर में आज पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच होगी करो या मरो की जंग, इन स्टार खिलाड़ियों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम