देश की खबरें | बच्ची के साथ बलात्कार की कोशिश, असफल होने पर जलाया

बेमेतरा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि जिले के दाढ़ी थाना क्षेत्र में इस महीने की 22 तारीख को दो युवकों ने एक बालिका को जलाकर मारने की कोशिश की थी। बालिका को रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में पुलिस दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़े | कोरोना के भारत में पिछले 24 घंटों में 15,968 नए मरीज पाए गए, 465 की मौत: 24 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि बीते सोमवार को 22 वर्षीय और 13 वर्षीय आरोपियों ने बालिका का गांव में उसके घर के करीब बलात्कार करने की कोशिश की। जब बालिका ने इसका विरोध किया तब उन्होंने बालिका पर मिट्टी तेल डालकर आग लगा दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद बालिका को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसकी हालत को देखते हुए रायपुर भेज दिया गया। अस्पताल में मजिस्ट्रेट के सामने बालिका का बयान कराया गया।

यह भी पढ़े | सीएम उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, एमडी/एमएस की परीक्षाओं को दिसंबर तक स्थगित करने की मांग की.

उन्होंने बताया कि बालिका के बयान के आधार पर रायपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर बेमेतरा पुलिस को भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)