देश की खबरें | पश्चिम बंगाल में बच्ची के साथ बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार जिले में नौ वर्षीय एक बच्ची से बलात्कार के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अलीपुरद्वार, दो नवंबर पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार जिले में नौ वर्षीय एक बच्ची से बलात्कार के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार दोपहर कुमारग्राम थाना क्षेत्र में जब बच्ची अपने घर के पास खेल रही थी, तभी आरोपी ने उसे चॉकलेट का लालच दिया और जंगल में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया।

इसने बताया कि आरोपी ने उसे धमकी भी दी कि यदि उसने घटना के बारे में किसी को बताया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

पुलिस ने बताया कि जब लड़की काफी देर तक नहीं दिखी तो उसके परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की।

इसने कहा कि बच्ची को ढूंढ़ने के बाद वे उसे घर ले गए और पाया कि उसके गुप्तांग से खून बह रहा था।

पुलिस ने बताया कि फिर बच्ची ने अपनी मां को घटना के बारे में बताया।

पुलिस अधीक्षक वाई. रघुवंशी ने कहा, ‘‘घटना की सूचना मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।’’

स्थानीय लोगों ने आरोपी को फांसी देने की मांग की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\