देश की खबरें | हरियाणा में अपहरण के बाद किशोरी से दुष्कर्म

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के रोहतक जिले में स्कूल जाते समय किशोरी का कथित तौर अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

चंडीगढ़, 13 अगस्त हरियाणा के रोहतक जिले में स्कूल जाते समय किशोरी का कथित तौर अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी के मुताबिक, मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और चौथे की तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि आरोपी शुक्रवार को पीड़िता का अपहरण कर उसे कार से एक होटल में ले गए।

सांपला के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) राकेश कुमार के अनुसार, यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

डीएसपी ने बताया कि आरोपियों में से एक पीड़िता का जानने वाला है और उसने ही स्कूल जाते समय पीड़िता को रोका था। उन्होंने बताया कि आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी थी कि अगर उसने शोर मचाया तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

डीएसपी के मुताबिक, पीड़िता ने होटल से अपने परिवार से संपर्क किया, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई और लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रविवार को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि पुलिस को मामले में संवेदनशीलता और तत्परता से काम करना चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Streaming: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

बिहार के सारण में खूनी संघर्ष: वार्ड पार्षद राजा बाबू ठाकुर की चाकू गोदकर हत्या, तिलक समारोह की खुशियां मातम में बदलीं

Koderma Station Horror: कोडरमा स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, चलती ट्रेन पकड़ने की कोशिश में मां की मौत; ट्रेन में ही रह गए दो मासूम जुड़वां बच्चे (Watch Video)