देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के एटा में लड़की की गला काटकर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के एटा जिले में बुधवार को एक लड़की की उसके घर में अज्ञात लोगों ने गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एटा (उत्तर प्रदेश), 14 अगस्त उत्तर प्रदेश के एटा जिले में बुधवार को एक लड़की की उसके घर में अज्ञात लोगों ने गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्याम नारायण सिंह ने बताया कि कोतवाली देहात क्षेत्र के गदनपुर गांव में 18 वर्षीय रौनक की उसी के घर में किसी ने धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि हत्या की जानकारी पुलिस तथा अन्य लोगों को तब हुई जब रौनक के ताऊ वेद प्रकाश उससे मिलने दोपहर लगभग तीन बजे उसके घर गये तो उसे घर में खून से लथपथ मृत अवस्था में पाया।

वेद प्रकाश ने पुलिस को दी गयी सूचना में बताया कि रौनक एटा स्थित अपने मकान में अकेली रहकर पढ़ाई करती थी। वह लगभग एक बजे कॉलेज से लौटी थी। वेद प्रकाश ने बताया कि रौनक के माता-पिता जिले से बाहर नौकरी करते हैं।

हत्या की वजह का पता नहीं चल पाया है।

एसएसपी ने बताया कि मामले की जांच के लिए श्वान दस्ते तथा फॉरेंसिक टीम की मदद ली जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू