देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के देवरिया में रेलवे स्टेशन के पास युवती से सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देवरिया जिले के भाटपाररानी रेलवे स्टेशन के पास दिल्ली की रहने वाली एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

देवरिया (उप्र), 20 फरवरी देवरिया जिले के भाटपाररानी रेलवे स्टेशन के पास दिल्ली की रहने वाली एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

पीड़िता का इलाज महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज में जाकर पीड़ित युवती के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली।

पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने सोमवार को बताया कि दिल्ली की रहने वाली 20 वर्षीय युवती अपने एक पुरुष मित्र के साथ किसी ट्रेन से दिल्ली से बिहार जा रही थी। सोमवार की रात अपने दोस्त से अनबन होने पर लड़की भाटपाररानी रेलवे स्टेशन पर उतर गई थी।

उन्होंने बताया कि रात ज्यादा हो गयी थी और लड़की कहीं ठहरने के लिए भटक रही थी। इसी बीच दीपक जायसवाल और रोहित गोंड नामक युवकों ने उसे मदद का भरोसा दिलाया और उसे रेलवे स्टेशन के पास ढाबे पर सोने के लिए भेज दिया। आरोप है कि रात में मौका देख कर दोनों ने युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया।

शर्मा ने बताया कि दुष्कर्म के बाद युवती की हालत बिगड़ गई। वह किसी तरह भाटपाररानी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पहुंची और बेंच पर बेहोश होकर गिर पड़ी। इसकी सूचना मिलने पर स्टेशन मास्टर मौके पर पहुंचे और युवती के शरीर पर खून देखकर इसकी सूचना तत्काल पुलिस और राजकीय रेलवे पुलिस को दी।

उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाटपाररानी पहुंचाया। वहां से उसे देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज लाया गया।

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर राजेश बरनवाल ने बताया कि पीड़िता को गंभीरा हालत में तड़के करीब पांच बजे भर्ती कराया गया। उसकी हालत बहुत नाजुक थी। इलाज के बाद अब उसकी हालत खतरे के बाहर है।

पुलिस अधीक्षक शर्मा ने बताया कि इस सिलसिले में मामला दर्ज कर दोनों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\