देश की खबरें | विमान से यात्रा के दौरान मेडिकल आपात स्थिति से गुजरी बच्ची की हालत नाजुक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नयी दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले विस्तार एयरलाइन के एक विमान में मेडिकल आपात स्थिति का सामना करने वाली 15 माह की बच्ची की हालत यहां के एक अस्पताल में नाजुक बनी हुई है।

नागपुर(महाराष्ट्र), 29 अगस्त नयी दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले विस्तार एयरलाइन के एक विमान में मेडिकल आपात स्थिति का सामना करने वाली 15 माह की बच्ची की हालत यहां के एक अस्पताल में नाजुक बनी हुई है।

रविवार देर रात नयी दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले विस्तार के विमान को एक मेडिकल आपात स्थिति के चलते नागपुर में उतरना पड़ा था। विमान में सवार एक बच्ची को हृदय से जुड़ी समस्या आने पर, साथ यात्रा कर रहे चिकित्सकों के एक समूह ने उसकी देखरेख की। बाद में उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

किम्स-किंग्सवे हॉस्पिटल द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, बच्ची को रविवार रात दिल्ली जाने वाली एक उड़ान में कई बार दिल का दौरा पड़ा और उस दौरान चिकित्सकों ने उसकी देखरेख की।

बच्ची की पांच अगस्त को बेंगलुरु के अस्पताल में हृदय की सर्जरी हुई थी।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि बच्ची की हर संभव चिकित्सा की जा रही है लेकिन उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

इसमें कहा गया है कि वरिष्ठ चिकित्सकों की एक टीम और शिशु गहन चिकित्सा इकाई के विशेषज्ञ, चौबीसों घंटे बच्ची के स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\