देश की खबरें | उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में बंदूकधारियों ने अवामी नेशनल पार्टी के नेता मौलाना खान जेब की हत्या कर दी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में बंदूकधारियों ने बृहस्पतिवार को अवामी नेशनल पार्टी (एएनपी) के नेता मौलाना खान जेब और एक पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पेशावर, 10 जुलाई उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में बंदूकधारियों ने बृहस्पतिवार को अवामी नेशनल पार्टी (एएनपी) के नेता मौलाना खान जेब और एक पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
बाजौर जिला पुलिस अधिकारी (डीपीओ) वकास रफीक ने मीडिया को बताया कि मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने खैबर पख्तूनख्वा के बाजौर जिले के शिंदई मोड़ में 13 जुलाई की शांति परेड के लिए प्रचार कर रहे नेता पर गोलियां चलाईं।
पुलिस ने इस हमले में खान जेब के गंभीर रूप से घायल होने और अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो जाने की पुष्टि की है।
पुलिस ने बताया कि गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई जबकि तीन नागरिक घायल हो गए।
फिलहाल किसी भी समूह या व्यक्ति ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
अधिकारी ने कहा, ‘‘मोटरसाइकिल सवार अज्ञात हमलावरों द्वारा यह लक्षित हत्या थी।’’
एएनपी अध्यक्ष सीनेटर ऐमल वली खान ने हत्या की निंदा की।
एएनपी केपीके अध्यक्ष मियां इफ्तिखार हुसैन ने घटना की कड़ी निंदा की और तीन दिन के शोक की घोषणा की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)