देश की खबरें | गोली लगने से घायल हुए गाजियाबाद के पत्रकार की मौत, मुख्यमंत्री ने दी वित्तीय मदद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रताप विहार में बदमाशों हमले में गंभीर रूप से घायल हुए गाजियाबाद के पत्रकार विक्रम जोशी की बुधवार तड़के अस्पताल में मौत हो गई।
गाजियाबाद (उप्र), 22 जुलाई प्रताप विहार में बदमाशों हमले में गंभीर रूप से घायल हुए गाजियाबाद के पत्रकार विक्रम जोशी की बुधवार तड़के अस्पताल में मौत हो गई।
पत्रकार के परिवार ने यह जानकारी दी।
सोमवार रात को कुछ बदमाशों ने जोशी की पिटाई करने के बाद सिर में गोली मार दी थी।
अधिकारियों ने बताया कि जोशी ने 16 जुलाई को अपनी भांजी के साथ छेड़छाड़ किए जाने के आरोप में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। जोशी को सोमवार रात करीब साढ़े 10 बजे उस समय सिर में गोली मारी गई थी जब वह अपनी दो बेटियों के साथ एक दोपहिया वाहन पर सवार होकर विजय नगर इलाके में स्थित अपने घर लौट रहे थे।
जोशी एक स्थानीय समाचार पत्र में काम करते थे। उनकी आयु करीब 35 वर्ष थी।
जोशी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटियां और मां हैं।
एक आधिकारिक प्रवक्ता ने लखनऊ में बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जोशी के परिवार को 10 लाख रुपए की वित्तीय सहायता, उनकी पत्नी को नौकरी और उनके बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा दिए जाने की घोषणा की है।
जोशी के परिवार के एक सदस्य ने ‘पीटीआई-’ से कहा, ‘‘हां, वह (विक्रम जोशी) अब जीवित नहीं हैं। जोशी ने अस्पताल में उपचार के दौरान सुबह करीब चार बजे दम तोड़ दिया।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)