देश की खबरें | गाजियाबाद: बीएसएफ की वर्दी और फर्जी पहचान पत्र देने का आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गाजियाबाद जिले की इंदिरापुरम पुलिस ने लोगों से मोटी रकम लेकर उन्हें सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की वर्दी और पहचान-पत्र जारी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

गाजियाबाद (उप्र), नौ फरवरी गाजियाबाद जिले की इंदिरापुरम पुलिस ने लोगों से मोटी रकम लेकर उन्हें सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की वर्दी और पहचान-पत्र जारी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

इंदिरापुरम के सहायक पुलिस आयुक्त अभिषेक श्रीवास्तव ने कहा, ''आरोपी की पहचान 55 वर्षीय यार्दर्म आर्य के रूप में हुई है। वह ‘वसुंधरा संरक्षण फाउंडेशन’ नामक एक संगठन संचालित करता है और अपने संगठन को बीएसएफ से जोड़कर लोगों को गुमराह करता था।''

उन्होंने बताया कि पुलिस ने एक वायरल वीडियो की जांच की तो पता चला कि आर्य का संगठन अपने सदस्यों को पुलिस जैसी वर्दी मुहैया करा रहा था, जिसमें कंधों पर तीन सितारों का प्रतीक चिह्न भी लगा था। उन्होंने बताया कि आरोपी लोगों को फर्जी पहचान पत्र भी जारी कर रहा था।

श्रीवास्तव ने कहा, ''पहचान पत्रों पर बिना अनुमति के गृह मंत्रालय और सरकारी विभागों एवं संगठनों के नाम लिखे गये थे। संगठन के सदस्य वर्दी पहनने के बाद खुद को पुलिस और अर्धसैनिक बलों का कर्मचारी बताते थे।''

उन्होंने कहा, ''आर्य ने वर्दी और पहचान पत्र देने के लिये लोगों से मोटी रकम ली थी।''

श्रीवास्तव ने बताया कि आर्य ने अपने बयान में कई अन्य राज्यों में अपना गिरोह चलाने की बात स्वीकार की है।

उन्होंने बताया कि आर्य के खिलाफ इंदिरापुरम थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज