खेल की खबरें | प्लेऑफ में पहुंचना बहुत मायने रखता है : धोनी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. चेन्नई सुपर किंग्स ने 11वीं बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) प्लेऑफ में जगह बनायी है लेकिन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का मानना है कि इस बार का प्रदर्शन अधिक मायने रखता है क्योंकि पिछले साल टीम पहली बार इस मुकाम पर पहुंचने में नाकाम रही थी।

शारजाह, 30 सितंबर चेन्नई सुपर किंग्स ने 11वीं बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) प्लेऑफ में जगह बनायी है लेकिन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का मानना है कि इस बार का प्रदर्शन अधिक मायने रखता है क्योंकि पिछले साल टीम पहली बार इस मुकाम पर पहुंचने में नाकाम रही थी।

चेन्नई ने सनराइजर्स हैदराबाद को छह विकेट हराकर प्लेऑफ में प्रवेश किया। उसके 11 मैचों में 18 अंक हो गये हैं।

धोनी ने मैच के बाद कहा, ‘‘यह (प्लेऑफ में पहुंचना) बहुत मायने रखता है क्योंकि पिछली बार मैच के बाद मैंने कहा था कि हम मजबूत वापसी करना चाहते है। हमें उससे सबक मिला था। खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ को पूरा श्रेय जाता है।’’

सनराइजर्स पर जीत का श्रेय उन्होंने गेंदबाजों को दिया जिन्होंने विरोधी टीम को सात विकेट पर 134 रन ही बनाने दिये।

धोनी ने कहा, ‘‘यह ऐसा विकेट नहीं था जिस पर गेंद अधिक टर्न ले रही हो या रुककर आ रही हो। गेंदबाजों ने अपनी गति और लेंथ में अच्छी तरह से बदलाव किया। मैच से पहले मैंने यही बात की थी और उन्होंने रणनीति पर अच्छी तरह से अमल किया।’’

सनराइजर्स के कप्तान केन विलियमसन ने कहा कि यदि उनके बल्लेबाजों ने जिम्मेदारी संभाली होती और अच्छे रन बनाये होते तो परिणाम भिन्न होता।

विलियमसन ने कहा, ‘‘हमने पर्याप्त रन नहीं बनाये थे। इसके बावजूद हमने कड़ी टक्कर दी। पावरप्ले के आखिर में हमारा स्कोर 40 रन के करीब था। निचले मध्यक्रम के बल्लेबाजों की मदद से हम थोड़ा सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें देखना होगा कि मैच कैसे जीतने है। चेन्नई ने अच्छा खेल दिखाया लेकिन आखिर में हम 10-15 रन पीछे रह गये। फिर से हमारे नाम पर जीत दर्ज नहीं हो पायी।’’

जोश हेजलवुड ने 24 रन देकर तीन विकेट लिये और उन्हें मैन आफ द मैच चुना गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड