एजेंसी न्यूज

स्वास्थ्यकर्मियों के लिये बोझ नहीं बनेगी जर्मन फुटबाल की वापसी : अध्यक्ष

उन्होंने कहा, ‘‘खिलाड़ियों के लिये परीक्षण के उन संसाधनों का उपयोग नहीं किया जाएगा जिनका किसी दूसरी जगह उपयोग होना हो।’’

स्वास्थ्यकर्मियों के लिये बोझ नहीं बनेगी जर्मन फुटबाल की वापसी : अध्यक्ष

जर्मन फुटबाल महासंघ के अध्यक्ष फ्रिट्ज केलेर ने ‘किकर’ पत्रिका में लिखा है , ‘‘हम इसकी गारंटी दे रहे हैं कि खेल की बहाली स्वास्थ्य प्रणाली के लिेये किसी तरह का बोझ नहीं बनेगी। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘खिलाड़ियों के लिये परीक्षण के उन संसाधनों का उपयोग नहीं किया जाएगा जिनका किसी दूसरी जगह उपयोग होना हो।’’

कोरोना वायरस के कारण 11 मार्च से शीर्ष स्तर की लीग का कोई मैच नहीं खेला गया है।

जर्मन लीग अन्य यूरोपीय प्रतियोगिताओं की तुलना में मई या जून वापसी करने को लेकर अधिक उत्सुक है। वह जल्द से जल्द फुटबाल की वापसी के लिये इसलिए ज्यादा तत्परता दिखा रहा है क्योंकि संभावना जतायी जा रही है टीवी और प्रायोजन राशि के बिना कई क्लबों को वित्तीय संकट का सामना करना पड़ सकता है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 20, 2020 04:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).