जरुरी जानकारी | जिलट इंडिया के दूसरी तिमाही का शुद्ध मुनाफा 15 प्रतिशत बढ़कर 81.9 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जिलेट इंडिया लिमिटेड ने बृहस्पतिवार को बताया कि दिसंबर 2020 को समाप्त तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा 15.24 प्रतिशत बढ़कर 81.90 करोड़ रुपये हो गया।

नयी दिल्ली, चार फरवरी जिलेट इंडिया लिमिटेड ने बृहस्पतिवार को बताया कि दिसंबर 2020 को समाप्त तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा 15.24 प्रतिशत बढ़कर 81.90 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी, जो जुलाई-जून वित्तीय वर्ष का अनुसरण करती है, ने एक साल पहले की समान अवधि में 71.07 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा अर्जित किया था।

जिलेट इंडिया ने एक नियामकीय सूचना में बीएसई एक्सचेंज को बताया कि आलोच्य तिमाही में उसकी शुद्ध बिक्री 13.3 प्रतिशत बढ़कर 520.42 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल की समान अवधि में 459.31 करोड़ रुपये थी।

ग्रूमिंग खंड से आय 396.36 करोड़ रुपये का हुआ जबकि मुंह देखभाल (ओरल केयर) खंड से उसे 124.06 करोड़ रुपये की आय हुई।

नवीनतम दिसंबर तिमाही में कंपनी का कुल खर्च 7.28 प्रतिशत बढ़कर 400.99 करोड़ रुपये हो गया।

जिलेट इंडिया के प्रबंध निदेशक मधुसूदन गोपालन ने कहा कि लगातार दूसरी तिमाही में, कंपनी ने उत्पाद पोर्टफोलियो, मजबूत खुदरा निष्पादन और मजबूत बाजार वसूली की ताकत की वजह से दोहरे अंकों में लाभदायक वृद्धि को हासिल किया।

एक अलग नियामकीय सूचना में, कंपनी ने कहा कि उसके निदेशक मंडल ने 10 रुपये के अंकित मूल्य वाले प्रति इक्विटी शेयर पर 33 रुपये का अंतरिम लाभांश देने की सिफारिश की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट