देश की खबरें | गहलोत आज से करेंगे गुजरात का दौरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत का गुजरात का दो दिवसीय दौरा बुधवार से शुरू हो रहा है और इस दौरान वह राज्य विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

अहमदाबाद, 17 अगस्त राजस्थान के मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत का गुजरात का दो दिवसीय दौरा बुधवार से शुरू हो रहा है और इस दौरान वह राज्य विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

पार्टी के एक पदाधिकारी ने बताया कि गहलोत का गुजरात दौरा मंगलवार से शुरू होना था, लेकिन मौसम खराब होने के कारण वह सूरत शहर नहीं पहुंच सके।

कांग्रेस की गुजरात इकाई के प्रवक्ता मनीष दोशी ने बताया कि गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ पर्यवेक्षक गहलोत अब तीन दिन के बजाय दो दिन राज्य में रहेंगे और बुधवार को वडोदरा पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि गहलोत इस साल के अंत में होने वाले चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए पार्टी के नेताओं से मुलाकात करेंगे।

दोशी ने बताया कि गहलोत शाम को अहमदाबाद पहुंचेंगे और 18 अगस्त को वापस जाने से पहले वह एक संवाददाता सम्मेलन करेंगे। उन्होंने कहा कि दक्षिण एवं सौराष्ट्र जोन की बैठकों की योजना जल्द ही बनाई जाएगी।

कांग्रेस ने 12 जुलाई को गहलोत को गुजरात चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया था।

गहलोत 2017 के विधानसभा चुनावों में गुजरात के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रभारी थे। वर्तमान में राजस्थान के विधायक रघु शर्मा यह जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान