देश की खबरें | गहलोत ने कोविड-19 को लेकर प्रधानमंत्री मोदी से बात की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस संक्रमितों की बढ़ती संख्या के बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात कर रोगियों के हिसाब से राज्य को दवाइयां व ऑक्सीजन उपलब्ध कराने की अपील की।

जयपुर, 27 अप्रैल कोरोना वायरस संक्रमितों की बढ़ती संख्या के बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात कर रोगियों के हिसाब से राज्य को दवाइयां व ऑक्सीजन उपलब्ध कराने की अपील की।

इसके साथ ही गहलोत ने मोदी को सुझाव दिया कि केंद्र सरकार ऑक्सीजन परिवहन करने वाले टैंकरों का भी अधिग्रहण करे ताकि राज्यों को ऑक्सीजन के साथ टैंकर भी मिलें और उनकी की शिकायत खत्म हो जाए ।

मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि गहलोत ने प्रधानमंत्री मोदी से टेलीफोन पर बात की है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से आग्रह किया कि राजस्थान में कोरोना संक्रमितों की संख्या ज्यादा है इसलिए हमें दवाइयां और ऑक्सीजन भी उसके हिसाब से मिलनी चाहिए।

गहलोत ने मोदी से कहा कि रोगियों की बढ़ती संख्या और इन संसाधनों की कमी से राजस्थान में भी लोग परेशान होने लगे हैं।

इसके साथ ही गहलोत ने प्रधानमंत्री मोदी को सुझाव दिया कि केंद्र सरकार ने जिस प्रकार पूरे देश के ऑक्सीजन प्लांट का अधिग्रहण किया है और राज्यों को गैस का कोटा आवंटित कर रही है उसी तरह देश में गैस परिवहन करने वाले जितने टैंकर हैं उनका भी अधिग्रहण करें और राज्यों को गैस के कोटे के साथ टैंकर भी आवंटित करें ताकि उनकी शिकायत दूर हो। गहलोत ने कहा कि बिना टैंकर के गैस तो राज्यों तक नहीं पहुंचेगी।

उल्लेखनीय है कि गहलोत ने इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी फोन पर बात कर उन्हें राज्य की परिस्थितियों की जानकारी दी।

पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

BIPL Season 5 Auction: भोजपुरी क्रिकेट के महाकुंभ का आगाज जल्द, ऑक्शन में पहुंचे सुपरस्टार मनोज तिवारी और निरहुआ

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के सामने रखा 197 रनों का टारगेट, शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\