देश की खबरें | नये मेडिकल कॉलेज खोलने की संप्रग की पहल जारी रखने पर गहलोत ने की केन्द्र सरकार की तारीफ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नये मेडिकल कॉलेजों के स्थापना की पूर्ववर्ती संप्रग सरकार के पहल को जारी रखने के लिए केन्द्र की मौजूदा भाजपा नीत सरकार की प्रशंसा की।

जयपुर, 27 अक्टूबर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नये मेडिकल कॉलेजों के स्थापना की पूर्ववर्ती संप्रग सरकार के पहल को जारी रखने के लिए केन्द्र की मौजूदा भाजपा नीत सरकार की प्रशंसा की।

उन्होंने कहा कि देश में एमबीबीएस और एमडी की सीटों की संख्या तेजी से बढ़ी है जो एक तरह की क्रांति है और केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकारों ने स्वास्थ्य क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित किया है।

गहलोत बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री निवास पर चिकित्सा महाविद्यालयों के प्राचार्यों के साथ आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने राज्य के सभी चिकित्सा महाविद्यालयों के प्राचार्यों से संवाद किया और राज्य सरकार की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं पर फीडबैक लिया।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘एमबीबीएस, एमडी सीटों में इतना बड़ा जंप हुआ है... यह तो क्रांति है एक तरह से। क्या आप और हम 10—15 साल पहले सोचते थे कि इस तरह का बदलाव आएगा। मेडिकल कॉलेज में 100-50 सीटें होती थीं... मेडिकल की तरफ ध्यान दिया है भारत सरकार ने, राज्य सरकारों ने भी ध्यान दिया है।’’

हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अब प्राचार्यों की जिम्मेदारी है कि डॉक्टर बनने वाले छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया कराई जाए।

उन्होंने कहा कि नए मेडिकल कॉलेज खोलने की योजना देश में संप्रग सरकार के कार्यकाल में शुरू हुई थी। गहलोत ने कहा, ‘‘केंद्र में संप्रग सरकार के कार्यकाल में यह योजना शुरू हुई थी, सौभाग्य से राजग सरकार ने उसे बंद नहीं किया और उसे आगे बढ़ाया।’’

गहलोत ने कहा कि राजस्थान के 33 में से 30 जिलों में मेडिकल कॉलेज हैं और उद्योगपति गौतम अडानी ने हाल ही में दो जिलों में मेडिकल कॉलेज बनाने की योजना की घोषणा की थी।

उन्होंने राज्य के सरकारी अस्पतालों के प्रभावी प्रबंधन, साफ-सफाई व रखरखाव के लिए ‘कोड ऑफ कन्डक्ट’ लागू करने के निर्देश दिए हैं। इससे अस्पताल परिसरों में गंदगी फैलाने वालों पर रोक लगाकर कार्रवाई की जा सकेगी तथा अस्पतालों में अनावश्यक आवाजाही पर भी रोक लगेगी।

गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता एवं संवेदनशीलता के साथ प्रदेशवासियों को बेहतरीन चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के परिणामस्वरूप गांवों-कस्बों तक उत्कृष्ट चिकित्सकीय सुविधाएं पहंच रही हैं और इसी का परिणाम है कि आज राजस्थान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं में ‘‘मॉडल स्टेट’’ बनकर उभरा है।

उन्होंने कहा, ‘‘राजस्थान में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क जांच योजना, उड़ान योजना सहित अनेक योजनाओं से प्रत्येक व्यक्ति लाभान्वित हो रहा है।’’

मुख्यमंत्री ने निजी अस्पतालों से मरीजों का इलाज सेवाभाव एवं संवेदनशीलता के साथ मानवीय आधार पर करने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘‘निजी अस्पतालों को लूट करने की छूट नहीं दी जा सकती। लूट मचा रखी है उन लोगों ने।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\