देश की खबरें | आने वाले समय में गहलोत सरकार का जाना तय : अरुण सिंह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने बुधवार को प्रदेश कांग्रेस सरकार पर हमला करते हुए कहा कि आने वाले समय में गहलोत सरकार का जाना तय है और उसकी उल्टी गिनती शुरू हो गयी है।

जयपुर, नौ मार्च भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने बुधवार को प्रदेश कांग्रेस सरकार पर हमला करते हुए कहा कि आने वाले समय में गहलोत सरकार का जाना तय है और उसकी उल्टी गिनती शुरू हो गयी है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता राजस्थान की जनता की आवाज को लेकर आगे बढ़ रहे हैं और सरकार की विफलता को उजागर करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमें पूरा विश्वास है कि राजस्थान में सरकार विरोधी लहर चल रही है और यह लहर बृहस्पतिवार को पांच राज्यों के चुनाव परिणामों के बाद और तेज होगी।’’

सिंह ने भाजपा मुख्यालय पर संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘आने वाले समय में गहलोत सरकार का जाना तय है और उसकी उल्टी गिनती शुरू हो गयी है।’’

उन्होंने कहा कि पांच राज्यों के चुनाव में कांग्रेस के नेता गायब रहे, उन राज्यों का रूख नहीं किया जहां चुनाव हो रहे थे।

उन्होंने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि राजस्थान में महिलाओं पर अत्याचार होता है, उनके साथ बलात्कार होता है, लेकिन वह घटनास्थल पर नहीं जाती हैं... उत्तर प्रदेश में लोगों ने यह महसूस किया और यही कारण है कि चुनावों के नतीजों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जायेगा।

सिंह ने दावा किया, ‘‘उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को पांच सीटें भी नहीं मिलेंगी... क्योंकि जब आप केवल राजनीति के लिये काम करते हैं और मन में समाज सेवा की बात नहीं होती तो नतीजे ऐसे ही आते हैं।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की गहलोत सरकार झूठी घोषणाओं के आधार पर बनी थी और उसने अभी तक अपना कोई वादा पूरा नहीं किया।

यह पूछने पर कि क्या पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का जन्म दिवस शक्तिप्रदर्शन के रूप में मनाया जाना पार्टीलाइन के अनुरूप था या नहीं, सिंह ने कहा, ‘‘कोई भी जन्मदिन मनाये उस पर कोई आपत्ति नहीं है लेकिन यह जरूर ध्यान रखना चाहिए कि पार्टी सर्वोपरी है। व्यक्ति बाद में आता है और सभी को इसका ध्यान रखना चाहिए।’’

राजे के जन्म दिवस कार्यक्रम में एक पूर्व विधायक के ‘‘राजे के विरोधियों का बुखार उतार देंगे’’ संबंधी बयान पर सिंह ने कहा, ‘‘जो इस प्रकार की हल्की टिप्पणियां कर रहे हैं, पार्टी उसे ध्यान में रख रही है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी