देश की खबरें | गहलोत ने स्वामी अग्निवेश और हरी सिंह के निधन पर संवेदना व्यक्त की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को आर्य समाज नेता स्वामी अग्निवेश और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरी सिंह के निधन पर संवेदना व्यक्त की है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जयपुर, 11 सितम्बर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को आर्य समाज नेता स्वामी अग्निवेश और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरी सिंह के निधन पर संवेदना व्यक्त की है।

गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘आर्य समाज नेता और सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश के निधन पर मेरी संवेदना। मानवाधिकारों को बनाए रखने और बंधुआ मजदूरी के खिलाफ उनका काम हमेशा याद रखा जाएगा। ईश्वर उनके समर्थकों को यह दुख सहने की शक्ति दे। उनकी आत्मा को शांति मिले।’’

यह भी पढ़े | NEET 2020: पंजाब में 13 सितंबर का नहीं रहेगा वीकेंड लॉकडाउन, NEET परीक्षा के चलते लिया गया फैसला.

उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरी सिंह के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

गहलोत ने अपने संवेदना संदेश में कहा, ‘‘कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री डॉ हरि सिंह जी के निधन पर मेरी गहरी संवेदना। ईश्वर उनके परिवार के सदस्यों और समर्थकों को इस कठिन समय में मजबूती प्रदान करे। उनकी आत्मा को शांति मिले।’’

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने किया NDA की जीत का दावा, कहा- 220 सीटें जीतकर नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में बनेगी सरकार.

पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी ट्वीट कर सिंह के निधन पर शोक जताया है।

उन्होंने लिखा है, ‘‘मैं पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ हरि सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता हूं। इस दुख की घडी में उनके परिवार के साथ मेरी गहरी संवेदना है। ईश्वर अपने चरणों में दिवंगत आत्मा को स्थान दे और शोक संतप्त परिवार को मदद प्रदान करे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\