सेना भर्ती रैली आयोजित करने की मंजूरी दें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत: बीजेपी सांसद दिया कुमारी

राजसमंद से सांसद दिया कुमारी ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर राज्य में सेना भर्ती रैलियों के आयोजन की मंजूरी देने का अनुरोध किया है. राजपरिवार की सदस्य ने कहा कि लगभग 2.23 लाख नौजवान हर साल सेना रैलियों में भाग लेते है और लगभग 5000 नौजवानों को हर साल सेना भर्ती रैलियों से नौकरी मिलती है.

सांसद दिया कुमारी (Photo Credits: Twitter)

जयपुर, 31 दिसंबर: राजसमंद से सांसद दिया कुमारी (Diya Kumari) ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) को पत्र लिखकर राज्य में सेना भर्ती रैलियों के आयोजन की मंजूरी देने का अनुरोध किया है. दिया ने कहा कि सेना सूत्रों ने हाल ही में उन्हें अवगत कराया गया है कि पूरे देश में अनलॉक हो जाने के बाद विभिन्न राज्यों में सेना में भर्ती के लिये रैलियों का आयोजन करवाया जा रहा है हालांकि राजस्थान में अभी तक सेना भर्ती रैली के आयोजन की स्वीकृति नहीं दी गई है.

एक बयान में उन्होंने कहा कि राजस्थान के बेरोजगार युवाओं के साथ न्याय करते हुए जल्द से जल्द सेना भर्ती रैलियां आयोजित करवाये जाने के निर्देश अधिकारियों को प्रदान करेंगे जिससे न सिर्फ बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलेगा बल्कि देश की सीमाओं को भी नये प्रहरी मिलेंगे.

यह भी पढ़ें: दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो ने हैदराबाद स्थित IVRCL के एमडी 4,837 करोड़ रुपये की ठगी में नामजद

राजपरिवार की सदस्य ने कहा कि लगभग 2.23 लाख नौजवान हर साल सेना रैलियों में भाग लेते है और लगभग 5000 नौजवानों को हर साल सेना भर्ती रैलियों से नौकरी मिलती है. उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के द्वारा हर राज्य को एक निश्चित कोटा दिया जाता है अगर वह राज्य भर्ती रैली नियत तिथि तक आयोजित नहीं कर पाता है तो यह कोटा दूसरे राज्य को स्थानान्तरित कर दिया जाता है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Eden Gardens Pitch Report: ईडन गार्डन्स में राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज मचाएंगे तांडव या कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजों का होगा बोलबाला, मैच से पहले जानें मौसम का हाल

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Preview: ईडन गार्डन में आज कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Live Streaming: आज कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 28वें मुकाबले में जीत की तलाश में उतरेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कड़ा मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू