जी.सी. मुर्मू देश के नए कैग नियुक्त
केन्द्र सरकार ने बृहस्पतिवार को जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपराज्यपाल गिरीश चन्द्र मुर्मू को भारत का नया नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) नियुक्त किया. आर्थिक मामलों के विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, ‘‘...राष्ट्रपति को श्री गिरीश चन्द्र मुर्मू को भारत का नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक नियुक्त करते हुए बहुत प्रसन्नता हो रही है.
नयी दिल्ली: केन्द्र सरकार ने बृहस्पतिवार को जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपराज्यपाल गिरीश चन्द्र मुर्मू को भारत का नया नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) नियुक्त किया. आर्थिक मामलों के विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, ‘‘...राष्ट्रपति को श्री गिरीश चन्द्र मुर्मू को भारत का नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक नियुक्त करते हुए बहुत प्रसन्नता हो रही है, उनकी नियुक्ति पदभार संभालने के तिथि से प्रभावी होगी.’’
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज दिन में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के पद से मुर्मू का इस्तीफा स्वीकार कर लिया था.
पूर्व केन्द्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश से भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज सिन्हा को केन्द्र शासित प्रदेश का नया उपराज्यपाल बनाया गया है.
संबंधित खबरें
8th Pay Commission: क्या सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 20,000 रुपये मेडिकल भत्ता और 7% सालाना इंक्रीमेंट? जानें प्रमुख मांगें
Israel-Iran War: मिडल ईस्ट युद्ध के बीच मोदी सरकार का राज्यों को अलर्ट; गृह मंत्रालय ने विरोध प्रदर्शनों पर सतर्क रहने के निर्देश जारी किए
8th Pay Commission Update: क्या 1 जनवरी 2026 से लागू होगा नया वेतन आयोग? जानें सैलरी और पेंशन बढ़ोतरी पर लेटेस्ट अपडेट
8th Pay Commission Latest News: 8वें वेतन आयोग को लेकर बड़ा अपडेट, मार्च में हो सकता है DA में 5 फीसदी इजाफे का ऐलान, जानें कितनी बढ़ेगी आपकी सैलरी
\