विदेश की खबरें | गाजा : इजराइली हमले में 35 लोग मारे गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इजराइली हवाई हमलों में मारे गए 15 लोगों में आठ महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। नासेर अस्पताल के अनुसार, राहत सामग्री के लिए इंतजार करते समय 20 अन्य लोगों को गोली मार दी गई।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इजराइली हवाई हमलों में मारे गए 15 लोगों में आठ महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। नासेर अस्पताल के अनुसार, राहत सामग्री के लिए इंतजार करते समय 20 अन्य लोगों को गोली मार दी गई।

गोलीबारी में जान गंवाने वाले लोगों में से दो लोग राफा स्थित राहत सामग्री वितरण स्थल के पास मारे गए जबकि 18 लोग अन्य स्थान पर तब मारे गए जब वे दक्षिणी गाजा में राहत सामग्री पहुंचाने वाले ट्रकों का इंतजार कर रहे थे।

ये घटनाएं ऐसे समय हुई हैं जब 21 महीने से चल रहे युद्ध को रोकने के प्रयास आगे बढ़ते दिख रहे हैं।

हमास ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि वह मिस्र और कतर के मध्यस्थों द्वारा प्रस्तुत युद्ध विराम प्रस्ताव पर चर्चा के लिए अन्य फलस्तीनी गुटों के नेताओं के साथ विचार-विमर्श कर रहा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि इजराइल ने गाजा में 60 दिनों के युद्ध विराम की शर्तों पर सहमति व्यक्त की है। उन्होंने हमास से आग्रह किया कि स्थिति बिगड़ने से पहले वह इस समझौते को स्वीकार कर ले।

बयान में कहा गया है कि विचार-विमर्श समाप्त होने के बाद हमास मध्यस्थों को अपना अंतिम जवाब देगा।

गाजा में स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि क्षेत्र में मारे गए फलस्तीनियों की संख्या 57,000 से अधिक हो गई है। मंत्रालय अपनी गणना में नागरिकों और लड़ाकों के बीच अंतर नहीं करता है। मृतकों में आधे से अधिक महिलाएं और बच्चे हैं।

यह युद्ध तब शुरू हुआ जब हमास के नेतृत्व वाले आतंकवादियों ने दक्षिणी इजराइल पर हमला किया, जिसमें 1,200 लोग मारे गए और लगभग 250 लोग बंधक बना लिए गए।

फलस्तीनी प्रत्यक्षदर्शियों और गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, मई में राहत सामग्री वितरण केंद्रों के खुलने के बाद से ऐसे केंद्रों तक पहुंचने की कोशिश करते समय कई सौ लोग इजराइली सैनिकों द्वारा मारे गए हैं।

इजराइली सेना ने बार-बार कहा है कि उसने केवल चेतावनी के तौर पर गोलियां चलाई हैं और नागरिकों पर जानबूझकर गोलियां चलाने से इनकार किया है। सेना ने कहा कि वह नागरिकों को हुए नुकसान संबंधी विभिन्न रिपोर्ट की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan Women vs Bangladesh Women Asian Games 2026 Bronze Medal Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पाकिस्तान महिला बनाम बांग्लादेश महिला ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Pakistan Women vs Bangladesh Women Asian Games 2026 Bronze Medal Match Stats And Preview: पाकिस्तान महिला बनाम बांग्लादेश महिला मुकाबले में आज होगा हाई-वोल्टेज ब्रॉन्ज मेडल मैच, मुकाबला शुरू होने से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

England vs Sri Lanka ODI Stats: वनडे क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है इंग्लैंड बनाम श्रीलंका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

England vs Sri Lanka 1st ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम श्रीलंका पहला वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी