जरुरी जानकारी | गेल को अगले महीने से मिलेगी कतर एनर्जी से एलएनजी की आपूर्ति

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी गेल (इंडिया) लिमिटेड का कतर एनर्जी ट्रेडिंग से पांच साल के लिए 12 कार्गो सालाना का करार अगले महीने से लागू होने जा रहा है। गेल को इस करार के तहत कतर एनर्जी ट्रेडिंग से तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) मिलेगी, जिससे वह दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था की जरूरतों को पूरा करने के लिए बेहतर स्थिति में होगी।

नयी दिल्ली, 30 मार्च सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी गेल (इंडिया) लिमिटेड का कतर एनर्जी ट्रेडिंग से पांच साल के लिए 12 कार्गो सालाना का करार अगले महीने से लागू होने जा रहा है। गेल को इस करार के तहत कतर एनर्जी ट्रेडिंग से तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) मिलेगी, जिससे वह दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था की जरूरतों को पूरा करने के लिए बेहतर स्थिति में होगी।

गेल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक संदीप कुमार गुप्ता ने कहा, ‘‘सौदे के तहत खरीद अप्रैल से शुरू होगी।’’

गेल ने पिछले साल दिसंबर में कतर एनर्जी ट्रेडिंग को अप्रैल, 2025 से पांच साल की अवधि के लिए सालाना 12 कार्गो खरीदने के लिए एलएनजी खरीद निविदा दी थी।

कतर एनर्जी से करार के अलावा गेल ने हाल के महीनों में कई आपूर्तिकर्ताओं के साथ दीर्घकालिक एलएनजी खरीद समझौते किए हैं।

इसने विटोल एशिया के साथ 10 साल तक सालाना 10 लाख टन की खरीद का करार किया है। इसकी शुरुआत 2026 से होगी।

इसके अलावा गेल ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की एडनॉक के साथ 2026 से 10 साल के लिए सालाना पांच लाख टन एलएनजी की खरीद का करार किया है।

ये समझौते भारत की बढ़ती ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में मदद करेंगे। इसके अलावा ये भारत के 2030 तक अपनी कुल ऊर्जा में प्राकृतिक गैस की हिस्सेदारी बढ़ाकर 15 प्रतिशत करने के लक्ष्य को पाने में भी मदद करेंगे। अभी यह हिस्सेदारी छह-सात प्रतिशत है।

गुप्ता ने कहा कि गेल भारत की मांग को पूरा करने के लिए मध्यम से दीर्घावधि के एलएनजी करार करना चाहती है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य विभिन्न क्षेत्रों की मांग को पूरा करना है। हालांकि, उन्होंने इस सौदे के मूल्य के बारे में नहीं बताया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Telangana Cabinet Decision: तेलंगाना कैबिनेट का बड़ा फैसला, बुजुर्ग माता-पिता की अनदेखी करने वाले सरकारी कर्मचारियों के वेतन में 10 फीसदी कटौती का प्रस्ताव

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\