जरुरी जानकारी | गेल ने विटोल एशिया से 10 लाख टन एलएनजी खरीदने के लिए समझौता किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी गेल (इंडिया) लिमिटेड ने विटोल एशिया प्राइवेट लिमिटेड से 10 लाख टन तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) खरीदने के लिए एक समझौता किया है।

नयी दिल्ली, 15 जुलाई सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी गेल (इंडिया) लिमिटेड ने विटोल एशिया प्राइवेट लिमिटेड से 10 लाख टन तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) खरीदने के लिए एक समझौता किया है।

दोनों कंपनियों ने 2026 से शुरू होकर 10 साल के लिए गैस बिक्री और खरीद समझौते (जीएसपीए) पर हस्ताक्षर किए हैं।

गेल ने बयान में कहा, ‘‘इस समझौते के तहत, विटोल अपने वैश्विक एलएनजी पोर्टफोलियो से गेल को एलएनजी देगी।’’

इस मौके पर गेल के निदेशक (विपणन) संजय कुमार ने कहा कि कंपनी बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए अपने दीर्घकालिक एलएनजी पोर्टफोलियो का विस्तार कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें विटोल एशिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ साझेदारी करके खुशी हो रही है। यह समझौता ग्राहकों को विश्वसनीय रूप से सेवाएं देने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।’’

विटोल एशिया के मुख्य वित्त अधिकारी और कार्यकारी समिति के सदस्य जे एनजी ने कहा कि तेजी से बढ़ता भारतीय बाजार विटोल के लिए महत्वपूर्ण है और कंपनी का विविध पोर्टफोलियो उसे भारत को स्वच्छ और प्रतिस्पर्धी ऊर्जा की आपूर्ति करने में सक्षम बनाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\