देश की खबरें | गौतमबुद्ध नगर : नोएडा में अज्ञात हमलावरों ने दो लोगों पर फावड़े से किया हमला, एक की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गौतमबुद्ध नगर जिले के दनकौर पुलिस थाना क्षेत्र के बल्लू खेड़ा गांव में बृहस्पतिवार की सुबह एक मकान में दो लोग लहुलुहान अवस्था में मिले। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नोएडा(उप्र), सात सितंबर गौतमबुद्ध नगर जिले के दनकौर पुलिस थाना क्षेत्र के बल्लू खेड़ा गांव में बृहस्पतिवार की सुबह एक मकान में दो लोग लहुलुहान अवस्था में मिले। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मौके पर जब पुलिस पहुंची तो एक व्यक्ति की मौके हो चुकी थी जबकि दूसरे को अत्यंत गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

अपर पुलिस उपयुक्त (जोन तृतीय) अशोक कुमार सिंह ने बताया कि आज सुबह पुलिस को सूचना मिली कि बल्लूखेड़ा गांव में रहने वाले रामकुमार (55) और विक्रमादित्य (45) को अज्ञात बदमाशों ने फावड़े से हमला करके लहूलुहान कर दिया है।

उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि रामकुमार की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि विक्रमादित्य को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

सिंह ने बताया पुलिस इस मामले में आपसी रंजिश और अवैध संबंध के कोण से जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस को घटना के संबंध में कुछ अहम सुराग मिले हैं।

अपर पुलिस आयुक्त ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस की चार टीमें बनाई गई हैं और मामले की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi Bad Weather: दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के बीच खराब वेदर के चलते Air india और Indigo ने जारी की एडवाइजरी; यात्रियों को दी ये सलाह

Pune IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग' के बाद रनवे बंद, इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड